कर्क मासिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों को इस महीने अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत है। क्रोध से बचें और आवेश में आकर न किसी को कुछ कहें और न ही कोई बड़ा निर्णय लें। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर की अपेक्षाओं की अनदेखी न करें। यदि कोई समस्या चल रही है तो किसी शुभचिंतक की मदद से दूर करने का प्रयास करें, बात बन जायेगी। स्वयं पर विश्वास रखें और चुनौतियों का डटकर करें। घर में परिजनों का और कार्यक्षेत्र में जूनियर्स और सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय शुभ है। हालांकि इस दौरान इस दौरान भूमि-भवन और संपत्ति आदि के क्रय-विक्रय का फैसला बहुत सोच-समझकर करें। संभव हो तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। महिलाओं का अधिकांश समय धर्म-अध्यात्म में बीतेगा। प्रेम संबंधों में यदि कोई गलतफहमी या तकरार चल रही थी तो वह संवाद के माध्यम से दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर इस माह आपको अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान दें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दिक्कत की अनदेखी न करें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
उपाय : गुरुवार के दिन पीले वस्त्र, पीले फल, चने की दाल, धार्मिक पुस्तकों आदि का दान करें। प्रतिदिन हल्दी का तिलक लगाएं।