Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातक अगस्त महीने की शुरुआत में करिअर और कारोबार से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं, हालांकि उन्हें ऐसा करते समय खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए, क्योंकि इसका इन फैसलों का आपके भविष्य पर खासा असर पड़ेगा। बेहतर होगा कि आप कोई भी बड़ा कदम उठाते समय किसी शुभचिंतक या फिर प्रोफेशनल की राय ले लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान मनचाहा लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी। यह समय कला जगत, लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए बेहद अनुकूल होने वाला है। उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। यदि किसी भूमि, भवन या फिर पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो उसका निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपके विरोधी आपसे खुद समझौते की पहल करते नजर आएंगे। इस दौरान घर-परिवार के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे और उनके साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके उपर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रह सकता है, जिसके कारण आपको शारीरिक थकान बनी रहेगी। माह के उत्तरार्ध में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके काम आसानी से बनते नजर आएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से अगस्त का महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा, हालांकि उसकी सेहत को लेकन मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सेहत की दृष्टि से देखें तो आपको कामकाज की अधिकता के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रह सकती है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।