Monthly Horoscope April 2023: अप्रैल का महीना साल का चौथा और आर्थिक साल का नया महीना होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार अप्रैल महीने की शुरुआत एकादशी तिथि से हो रही है। अप्रैल के महीने में कई प्रमुख व्रत त्योहार और ग्रह नक्षत्रों का परिवर्तन देखने को मिलेगा। अप्रैल महीने की शुरुआत कामदा एकादशी व्रत के साथ होगी। फिर इसके बाद इस महीने में हनुमान जयंती,संकष्टी चतुर्थी, मेष संक्रांति और अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अप्रैल में साल का पहला सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा और तीन प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। 06 अप्रैल को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होगा, फिर सूर्य का मेष राशि में गोचर 14 अप्रैल को होगा। 21 अप्रैल को बुध का मेष राशि में गोचर होगा। फिर इसके बाद महीने का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन गुरु का होगा। गुरु 22 अप्रैल को स्वयं की राशि से निकलकर मेष राशि में आ जाएगा। यहां पर गुरु और राहु के साथ गुरु चांडाल नाम का अशुभ योग बनेगा। आइए जानते हैं अप्रैल का महीना सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।