Mithun Rashifal 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 बदलावों से भरा रहने वाला है। इस वर्ष आपको नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। बिना सोचे-समझे किसी नए काम में प्रवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि, अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं इस वर्ष सूर्य, मंगल और शुक्र के राशि परिवर्तन का खास उसर आपके ऊपर हो सकता है। ग्रहों की चाल के कारण आपके ऊपर कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें आप अपनी समझदारी से निभाने में सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे और साल के दौरान यात्राएं भी संभव हैं। आइए आपका वार्षिक राशिफल जान लेते हैं।