ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक मनुष्य का जीवन ग्रह नक्षत्रों की चाल पर अच्छ या बुरा रहता है। जब जातक का समय अच्छा चल रहा होता है तब कहा जाता है कि उस व्यक्ति के ग्रह-नक्षत्र अच्छे चल रहे हैं। वहीं जब उसके जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती है तब व्यक्ति के ग्रह नक्षत्र बहुत बुरे दौर में होते हैं। ज्योतिष के अनुसार समय समय पर सभी ग्रह एक अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते रहते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव से सभी जातकों के जीवन में भी बदलाव होने लगता है। 1 अगस्त को वैभव और सुख संपदा देने वाले ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र 1 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर शुक्र वृष राशि में अपनी यात्रा पूरी करके मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 2 अगस्त को बुध कर्क राशि में गोचर हो रहा है। एक दिन के अंतराल में दो ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
राशि
मेष- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे।
वृष- रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत है। किसी प्रोजेक्ट में नया काम मिल सकता है।
मिथुन- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर मिला-जुला रहने वाला होगा। सेहत में गिरावट होगी।
कर्क- गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने का समय है। आय में बढ़ोतरी होगी। कोई छोटी दुर्घटना होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
3 of 4
राशि
सिंह- आपकी इनकम में इजाफा होगा। पारिवारिक सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है।
कन्या- मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी के अवसर पहले से ज्यादा मिलेंगे।
तुला- मानसिक परेशानियां पहले से ज्यादा बढ़ सकती है। धार्मिक क्रियाकालापों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक- किसी कानूनी मसले में परेशानियां बढ़ने के संकेत है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी भी आ सकती है।
धनु- धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। कहीं से पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत है। घर में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
मकर- सेहत अच्छी नहीं नहीं रहेगी। परेशानियां पहले के मुकाबले ज्यादा होगी। लेकिन यह बहुत की कम समय के लिए है। धैर्य के साथ किसी काम को करें।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन नौकरी में पदोन्नति अथवा नए अनुबंध प्राप्ति में मदद करेगा।
मीन- समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है।