संचार, बुद्धि और वाणी का कारक बुध ग्रह इस 31 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और 7 अप्रैल तक इसी राशि में स्थित रहेगा। इस बीच यह 17 फरवरी से 10 मार्च के मध्य वक्री अवस्था में रहेगा। बुध का वक्री होना अनेक क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव रखता है। कुंभ इसकी मित्र ग्रह शनि की राशि है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। यह कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच अवस्था में रहता है। बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी चंद्र राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव..
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेष
आपकी क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी और आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी। आप अपने प्रयासों से अपनी इनकम को बढ़ाएंगे और आमदनी के मामले में यह गोचर आपके लिए काफी अनुकूल साबित होगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृष
गोचर आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति लाने वाला साबित होगा। आप अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर अपने कार्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, जिसका आपको समुचित लाभ भी प्राप्त होगा। कार्य-व्यापार में विस्तार होगा।
4 of 13
rashi
मिथुन
आपका भाग्य चमकेगा। इससे प्रॉपर्टी के मामलों में आपको अत्यंत लाभ होगा। कुछ लोगों को घर बदलने में इस दौरान सफलता मिलेगी और आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क
आपको कठिन समय की प्राप्ति भी होगी। आपका संघर्ष बढ़ जाएगा, हालांकि कठिन प्रयासों के बाद अल्प सफलता हाथ लगेगी। इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंह
आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी बीतेगी और जीवनसाथी और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बातें शेयर करेंगे, जिससे भी बीच की दूरियाँ कम होंगी और एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्या
इस समय आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सेहत के नजरिए से देखें तो आपकी जरा सी भी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। दूसरी ओर, आपकी मेहनत आपके लिए रंग लाएगी।
8 of 13
rashi
तुला
उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विदेश में उच्च शिक्षा पाना चाहते हैं तो इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में रिश्ते मधुर होंगे। प्रियतम से रोमांस करने के अवसर प्राप्त होंगे।
9 of 13
rashi
वृश्चिक
आपके सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करेंगे और उनसे सुख उठाएंगे। इस दौरान आपका सोशल सर्किल काफी मजबूत बनेगा और आपके पारिवारिक जीवन में भी अनेक प्रकार के आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
10 of 13
rashi
धनु
आपकी यात्राएं अधिक होंगी और ये यात्राएं आप की सुख-सुविधा, आनंद और धन को बढ़ाने वाली साबित होंगी। अपने घर के छोटे भाई बहनों से आपके संबंध बेहतर बनेंगे और आपके कार्यों में आपके मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
11 of 13
rashi
मकर
आपको आर्थिक तौर पर काफी लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके अटके हुए काम भी बनेंगे और आप यात्राओं से भी धन अर्जित करेंगे।
12 of 13
rashi
कुंभ
आध्यात्मिक विषयों की ओर रुचि बढ़ेगी, शोध में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी सोच में गहराई आएगी। आप वास्तविक स्थिति को जानकर उस पर अपनी राय देना पसंद करेंगे।
मीन
आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा, इसलिए आर्थिक स्थिति थोड़ी सी हिल सकती है। इस दौरान कुछ लोगों को विदेश जाने में सफलता मिलेगी और घर से बाहर प्रॉपर्टी बनाने की दिशा में भी उन्हें सफलता मिल सकती है।