युवराज बुध तुला राशि की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि वृश्चिक में 23 अक्टूबर की रात्रि 11 बजकर 19 मिनट पर प्रवेश कर रहे हैं। बुध का राशि परिवर्तन व्यापार एवं शेयर बाजार के बैंकिंग सेक्टर्स, फार्मा, बीमा, आईटी, भारी उद्योग, लेखन एवं प्रकाशन विभाग के लिए अति प्रभावकारी माना गया है। वृश्चिक राशि में पहले से ही विराजमान बृहस्पति के साथ बुध की युति अतिशुभ प्रभावकारी रहेगी। अतः आने वाला समय मंदी की मार से उबरने में भी मददगार सिद्ध होगा। महंगाई और प्राकृतिक आपदाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लगेगा। इनकी वृश्चिक राशि में युति का सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।