फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: बुध के राशि परिवर्तन से बनेगा राजयोग, किन राशियों की बढ़ेगी तरक्की, किसे मिलेगा धन लाभ?

Sat, 06 Dec 2025 09:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mercury Gochar 2025: बुध गोचर वृश्चिक राशि में सूर्य–बुध की युति से बुधादित्य योग और शुक्र–बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों से मेष, मिथुन, सिंह सहित कई राशियों को धन लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar - फोटो : amar ujala

Lakshmi Narayan Rajyog 2025: 06 दिसंबर 2025 को रात 8:34 बजे बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है और इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण राजयोग प्रभाव में आ गए हैं। सूर्य और बुध की युति से शुभ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो बुद्धि, करियर और प्रतिष्ठा को मज़बूत करता है। इसी समय शुक्र भी वृश्चिक राशि में स्थित हैं, जिससे बुध–शुक्र की युति बनकर लक्ष्मी नारायण योग सक्रिय हो जाता है। यह योग व्यक्ति को अचानक धन लाभ, वैभव, भौतिक सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। इस योग के प्रभाव से जातक को धन की कमी महसूस नहीं होती और जीवन में आराम तथा सुविधाएं बढ़ती हैं।
Ekadashi 2026: जानें यज्ञ से भी अधिक फलदायी एकादशी व्रत की तिथियां, साल 2026 कब-कब पड़ेंगी
इन ग्रहयोगों का सर्वाधिक सकारात्मक प्रभाव मेष, मिथुन, सिंह जैसी कई राशियों पर दिखाई देगा। इन जातकों को धन-संपत्ति में बढ़ोतरी, करियर में तरक्की और पारिवारिक जीवन में खुशियों का अनुभव होगा। हालांकि, कुछ राशियों को इस अवधि में हल्की चुनौतियों या तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, वृश्चिक राशि में बुध का यह गोचर कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन और नए अवसर लेकर आने वाला है।
Sankashti Chaturthi 2025: पौष माह में कब रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी व्रत ? जानें तिथि और संतान प्राप्ति उपाय

विज्ञापन

2 of 13
निर्णय क्षमता बढ़ाने के लिए कार्यस्थल पर क्लियर क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
अष्टम भाव में बुध का गोचर आपके लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर मतभेद व टकराव की स्थिति बन सकती है और कामों में रुकावटें आएंगी, इसलिए सतर्क रहें। अपने जीवनसाथी या पार्टनर पर शक करने से बचें। हालांकि वकालत, रिसर्च या जांच संबंधी क्षेत्रों में काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। निर्णय क्षमता बढ़ाने के लिए कार्यस्थल पर क्लियर क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें।

विज्ञापन

3 of 13
जरूरतमंदों को भोजन या जरूरत की चीजें दान करना शुभ रहेगा। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर कई तरह से लाभ लेकर आएगा। सप्तम भाव में बुध का प्रवेश साझेदारी वाले कामों में फायदा देगा। पुराने विवाद आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं। व्यवसायिक आय बढ़ सकती है और दांपत्य जीवन में मिठास लौटेगी। लंबे समय के मतभेद खत्म होंगे। जरूरतमंदों को भोजन या जरूरत की चीजें दान करना शुभ रहेगा।

4 of 13
बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
छठे भाव में बुध का गोचर आपको काम में अत्यधिक व्यस्त बनाएगा। ऑफिस में मीटिंग्स और डॉक्यूमेंटेशन का बोझ बढ़ेगा। आपकी सोच तेज रहेगी लेकिन ओवरथिंकिंग से बचना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं और निजी जीवन में अकेलेपन का एहसास हो सकता है। मानसिक सेहत को प्राथमिकता दें। बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

5 of 13
कोई नया आइडिया करियर में तेजी ला सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
पंचम भाव में बुध का गोचर कर्क जातकों को रचनात्मक क्षेत्रों, शेयर बाजार, मीडिया, कला और एंटरटेनमेंट में फायदा दिला सकता है। कोई नया आइडिया करियर में तेजी ला सकता है। हालांकि जोखिम भरे निवेशों से बचें। प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए बातचीत से हालात सुधारें।

विज्ञापन

6 of 13
ऑफिस में संवेदनशील मुद्दों को कूटनीति से संभालना पड़ेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
चौथे भाव में बुध का गोचर घरेलू और पेशेवर जिम्मेदारियाँ बढ़ा सकता है। घर की मरम्मत या सुधार पर खर्च हो सकता है। ऑफिस में संवेदनशील मुद्दों को कूटनीति से संभालना पड़ेगा। जल्दबाजी में फैसला न लें। परिवार, खासकर माता-पिता के साथ समय बिताने से मन शांत होगा। तनाव कम करने के लिए रोज श्वास-व्यायाम करें।

विज्ञापन

7 of 13
भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
तीसरे भाव में बुध का गोचर कन्या राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल है। पत्रकारिता, लेखन और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। छोटी यात्राओं से अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से भी अच्छे मौके मिलेंगे, बस अनावश्यक खरीदारी से बचें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों को स्टेशनरी दान करने से लाभ होगा।

8 of 13
ऑफिस में लक्ष्यों को नए सिरे से तय करना होगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
दूसरे भाव में बुध का गोचर आपकी आर्थिक और करियर योजनाओं में बदलाव ला सकता है। ऑफिस में लक्ष्यों को नए सिरे से तय करना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिति मिश्रित रहेगी। आप अकेले समय बिताना चाहेंगे, लेकिन परिवार की जरूरतों को भी नजरअंदाज न करें। बुधवार को हरी सब्जियों का दान शुभ फल देगा।

9 of 13
मानसिक रूप से अकेलापन महसूस हो सकता है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
प्रथम भाव में बुध का गोचर आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आपकी बातें लोगों को प्रभावित करेंगी। पब्लिक स्पीकिंग, अध्यात्म या काउंसलिंग वाले लोगों को लोकप्रियता मिलेगी। अतिरिक्त कामकाज से कमाई बढ़ेगी, लेकिन अपनी छवि सुधारने के चक्कर में अधिक खर्च न करें। मानसिक रूप से अकेलापन महसूस हो सकता है, इसलिए ध्यान और लेखन अपनाएं। विशेषज्ञ से सलाह लेकर पन्ना धारण करना लाभकारी रहेगा।

10 of 13
छात्रों या जरूरतमंदों को किताबें दान करना शुभ रहेगा। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
द्वादश भाव में बुध का गोचर आत्ममंथन का समय लेकर आता है। करियर में पर्दे के पीछे काम अधिक रहेगा और आपके प्रयासों की प्रशंसा कम मिलेगी, परंतु यह समय आपकी क्षमता को मजबूत करेगा। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए उधार लेन-देन सावधानी से करें। निजी जीवन में आप एकांत पसंद कर सकते हैं। छात्रों या जरूरतमंदों को किताबें दान करना शुभ रहेगा।

11 of 13
बुधवार को पक्षियों को दाना डालना शुभ है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
एकादश भाव में बुध का गोचर मकर जातकों के लिए अत्यधिक शुभ है। लाभ बढ़ेगा, नेटवर्किंग मजबूत होगी और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। आपके संपर्क नए आर्थिक अवसर खोलेंगे। टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। निजी जीवन में नए दोस्त बनेंगे और लोकप्रियता बढ़ेगी। बुधवार को पक्षियों को दाना डालना शुभ है।

12 of 13
प्रमोशन, पहचान और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
दशम भाव में बुध का गोचर करियर में नया मोड़ ला सकता है। प्रमोशन, पहचान और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है। सीनियर्स से बातचीत में संयम रखें। गैजेट्स और तकनीक पर खर्च बढ़ सकता है। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। बुधवार को स्टेशनरी का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

13 of 13
निजी जीवन में रिश्तों में आध्यात्मिक जुड़ाव बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
नवम भाव में बुध का गोचर सीखने और ज्ञान बढ़ाने का समय लेकर आता है। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधियों से लाभ मिलेगा। करियर में विदेश संबंधित कार्य या पढ़ाई से फायदा होगा। यात्रा शुभ रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निजी जीवन में रिश्तों में आध्यात्मिक जुड़ाव बढ़ेगा। बुजुर्गों की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें