बुध देव आज धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में ये 4 जनवरी 2021 तक विद्यामान रहेंगे। उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। धनु राशि में सूर्य देव पहले से ही विराजमान हैं। धनु राशि में बुध और सूर्य देव की युति बुधादित्य योग बना रही है। इस योग के कारण कई जातकों को बहुत शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं बुध के गोचर का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।