Mercury Transit 2022: 24 मार्च को बुध का मीन राशि में होगा प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Sun, 20 Mar 2022 09:56 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Mercury Transit In Pisces 2022: ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 24 मार्च सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 8 अप्रैल को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में प्रवेशकर जाएंगे। मीन राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है अतः इस राशि के जातकों को तो स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहने की आवश्यकता है ही जिनकी जन्मकुंडली में ये अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उन्हें भी सावधानी बरतनी है। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। किसी भी तरह की विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए आवेदन अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अच्छा है इस अवधि के मध्य झगड़े विवाद से दूर रहें किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छी सफलता दिलाएगा किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पेट संबंधी विकार से सावधान रहना पड़ेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन अवसर है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध कार्य-व्यापार में उन्नति तो करेंगे ही शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग दिलाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि बढ़ाएंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति की संतान प्राप्ति के भी योग।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिकूल रहेगा। दवाओं के रिएक्शन,चर्म रोग तथा एलर्जी आदि से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले की बाहर ही सुलझाएं। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। इस अवधि के मध्य किसी भी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल होगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान देय सिद्ध हो सकता है सावधान रहें।
8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सावधान रहें। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर जाने नहीं देंगे इसीलिए हर कार्य था निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता देगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
10 of 13
राशि
धनु राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी फिर भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं।
11 of 13
राशि
मकर राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आप में अत्यधिक ऊर्जाशक्ति लाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। पारिवारिक मतभेद कम होगा शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। पेट संबंधी विकार तथा चर्मरोग से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी ऊर्जाशक्ति तथा कार्य कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए बुध का गोचर कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।