फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बुध के राशि परिवर्तन से इन चार राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में होगी तरक्की

Tue, 22 Sep 2020 06:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बुध का तुला राशि में गोचर - फोटो : mercury transit
बुध ग्रह 22 सितंबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर काल में बुध 14 अक्टूबर को वक्री चाल चलेंगे। इसके बाद 3 नवंबर को पुनः मार्गी होंगे और फिर 28 नवंबर वृश्चिक राशि में जाएंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
  • नए कार्य-व्यापार को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 
  • नौकरी परिवर्तन के लिए लिए भी समय बढ़िया है। 
  • शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।
  • सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं। 
  • विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। 
  • सेहत को लेकर सावधान रहें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
  • कर्ज के लेन-देन से सावधान रहें। 
  • स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें। 
  • गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। 
  • आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। 
  • कामयाबी के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।
  • प्रेम संबंधी मामलों में भी मनमुटाव बन सकता है। 
  • संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। 
  • कष्टकर यात्रा के योग हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
  • विद्यार्थियों को अच्छी सफलता हासिल होगी। 
  • संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान प्राप्ति के योग हैं। 
  • काफी से समय से पड़े लंबित कार्य पूर्ण होंगे। 
  • धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 
  • बड़े भाइयों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। 
  • उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
मकान-वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। 
माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। 
आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 
समाज के प्रतिष्ठित लोगों तथा शीर्ष अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
  • कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। 
  • आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। 
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। 
  • शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
  • विपरीत परिस्थितियों में आप सही कार्य करेंगे। 
  • नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। 
  • विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
  • आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। 
  • किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। 
  • मकान अथवा वाहन खरीद सकते हैं। 
  • स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। 
  • झगड़े विवाद से दूर रहें। 
  • कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

8 of 13
राशि
तुला राशि
  • विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। 
  • प्रेम संबंधी मामलों में मधुरता आएगी। 
  • प्रेमविवाह करने का निर्णय अच्छा रहेगा। 
  • संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 
  • धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। 
  • व्यापार में लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि 
  • आपके ऐश्वर्य की वृद्धि तो होगी।
  • यात्रा देशाटन की भी अधिकता रहेगी। 
  • विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी इस सफल रहेगा। 
  • झगड़े विवाद से दूर रहें। 
  • कोर्ट कचहरी के मामले ही बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 
  • आपके गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। 
  • लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहना पड़ेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
  • कार्य व्यापार में कुछ बाधा आने के बाद ही सफलता मिलेगी। 
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा शीर्ष अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 
  • दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। 
  • शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 
  • ससुराल पक्ष से भी रिश्ते मजबूत होंगे। 
  • छात्रों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। 
  • प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और प्रेम विवाह के भी योग हैं।

11 of 13
राशि
मकर राशि
  • मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
  • सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।
  • उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
  • जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। 
  • वाहन खरीदने के भी योग हैं। 
  • विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। 
  • मित्रों तथा संबंधियों से भी अच्छे संबंध बनेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
  • कार्य में चुनौती के बाद ही अच्छी सफलता मिलेगी।
  • प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 
  • संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। 
  • धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 
  • आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। 
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। 
  • अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सामर्थ्य का उपयोग अच्छे कार्यों में करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
  • अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।
  • आपके यश एवं प्रभाव की वृद्धि होगी।
  • कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 
  • कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 
  • कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। 
  • दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें