सिंह राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य रहेगा फिर भी, साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में भी कमी आएगी।