ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाला ग्रह है। 22 अगस्त 2026 को बुध कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से सूर्यदेव विराजमान रहेंगे। इस तरह से सूर्य-बुध की युति बनेंगी। ज्योतिष में सूर्य-बुध की युति को बुधादित्य राजयोग कहा जाता है। इसे बहुत ही शुभ राजयोग माना जाता है। बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, कारोबार, नौकरी और आर्थिक मामलों में लाभ मिलता है। वहीं सूर्य को नेतृत्व, मान-सम्मान, आत्मविश्वास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुधादित्य राजयोग के बनने के कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।