Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 7 मई 2025 को रात 3 बजकर 53 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मेष राशि में आने से 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को बुद्धि, संवाद, गणित, व्यापार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में लगभग 21 दिनों तक रहते हैं और जब भी गोचर करते हैं, तो जातकों को करियर में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा कुंडली में उनकी स्थिति शुभ होने पर जातक व्यापार में मनचाहा लाभ और प्रतिष्ठा पाता है। हालांकि बुध के राशि परिवर्तन से भी कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलता है। ऐसे में आइए इस गोचर की लकी राशियों के नाम जानते हैं।