फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2021: कल बुध ग्रह मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन पांच राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 30 Mar 2021 09:57 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
बुध का मीन राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
तटस्थ ग्रह बुध देव 1 अप्रैल 2021 को कुंभ राशि से अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में बुध देव 16 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि में ये उच्च तो मीन राशि में ये नीच के माने जाते हैं। बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं इन चार राशि के जातकों पर बुध के इस गोचर का क्या शुभ प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि
आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें, भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी तनाव रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मांगलिक कार्यों का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आमदनी के साधनों में बढ़ोतरी होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। व्यापारियों के लिए तो समय अपेक्षाकृत और अच्छा रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल लाभ उठाएं।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलता की संभावना और बढ़ जाएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक जिम्मेवारी तथा पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस अवधि में धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी किंतु कई बार देखा गया है कि ये कार्य फलीभूत होने में विलंब भी करा देते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से लाभ की उम्मीद। वीजा और नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों अवसर अच्छा है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सेहत की दृष्टि से समय ठीक नहीं होगा। चर्म रोग, पेट संबंधी विकार, दवाओं के रिएक्शन, एलर्जी से हमेशा सावधान रहना होगा। किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है जबकि, आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
इस अवधि में परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत रहेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित रुके कार्य संपन्न करना चाहे तो अवसर अनुकूल है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना भी सफल रहेगा।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
इस अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में भी सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना अधिक रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए पढ़ाई में और समय देना होगा।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस अवधि में स्मरण शक्ति बढ़ेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहांतक कि, प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से लाभ के योग।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा। मित्रों अथवा संबंधियों के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। स्थान परिवर्तन भी करना चाह रहे हों तो प्रयास करें। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान एवं वाहन के भी क्रय का योग। 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
इस अवधि में अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रण में रखकर कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। ट्रस्टों तथा अनाथालय में दान पुण्य भी करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आप अपने संवाद कौशल से कठिन से कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। महिलाओं के लिए इनका प्रभाव अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। पड़ोसियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
अपनी सेहत के प्रति हमेशा चिंतनशील रहें। खान-पान का ध्यान रखें। अन्यथा पेट संबंधी विकार परेशान कर सकता है। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए इनका प्रभाव सर्वोत्तम रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें