मेष राशि
राशि से आठवें भाव में बुध का गोचर आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति विपरीत प्रभाव कारक रहेगा। चर्म रोग, एलर्जी, पेट संबंधी विकार, तथा दवाओं के रिएक्शन का खतरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। भारतीयों को परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। अपने ऊपर आलस्य हावी ना होने दें और भाईयों से मतभेद भी न बढ़ने दें।