फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध, सूर्य और मंगल मिलकर चमकाएंगे इस राशि का भाग्य

Tue, 04 Jul 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
t - फोटो : t
पूरे सप्ताह इन 2 राशि वालों का भाग्य इनका साथ देगा। जिस काम में हा‌थ डालेंगे, उसे अच्‍छे तरीके से पूरा करेंगे। ग्रहों का पूरा साथ मिलने के कारण भाग्य इन्हें धोखा नहीं दे सकता है। जानिए उन 2 भाग्यशाली राशियों के बारे में
विज्ञापन

मेष राश‌िः पूरा सप्ताह रहेगा शुभ

2 of 5
aries - फोटो : aries
सप्ताह के शुरुआत से ही बुध, सूर्य और मंगल पराक्रम भाव में एक साथ गोचर कर रहे हैं, जिस कारण यह सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि करने वाला रहने के आसार हैं। इनके प्रभाव से ये पूरा सप्ताह आपका शुभ रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः बुध बदलेंगे स्‍थान, भाग्य देगा साथ

3 of 5
हालांकि बुध सप्ताहारंभ में ही परिवर्तित होकर आपकी राशि से चौथे स्थान में चले जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होने के आसार हैं। कामकाज के मामले में भी इस सप्ताह का समय आपके लिए शुभ कहा जा सकता है।

म‌िथुन राश‌िः मान-सम्‍मान में बढ़ेगा

4 of 5
म‌िथुन
इस सप्ताह मिथुन जातकों का आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होने के आसार हैं जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। हालांकि आपका रूझान धार्मिक कार्यों की ओर भी अग्रसर हो सकता है। संभव है कि परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आय भी होगी अच्छी

5 of 5
व्यवसायी जातकों के लिये भी समय अच्छा रह सकता है। आपके लिये धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी आय भी काफी अच्छी रहने के आसार हैं। हालांकि आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन इससे आपको किसी भी नज़रिये से घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह खर्चे आप अपनी अपेक्षानुसार ही करेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें