फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2022: बुध के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों की बदल सकती है किस्मत, बुध देव की रहेगी विशेष कृपा

Sun, 17 Jul 2022 05:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
BUDH GOCHAR 2022: बुध का राशि परिवर्तन विशेष करके अपनी ही राशि में गोचर करना युवाओं के लिए वरदान की तरह है। - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। बुध और वाणी प्रदाता ग्रह बुध अब मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तब इस सीधा प्रभाव व्यापार, वाणी, शेयर मार्केट पर होता है। बुध ग्रह कर्क राशि में 31 जुलाई तक रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से वैसे तो सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ खास राशियों के जातकों पर यह राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। इस राशि में बुध का राशि परिवर्तन कुंडली के दूसरे स्थान पर हुआ है। कुंडली का दूसरा स्थान धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छी सफलताएं प्राप्त होने के संकेत हैं। कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के लिए बुध का राशि पर किसी वरदान से कम नहीं है। इनकम में अच्छा इजाफा होगा। समय-समय पर आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। जो जातक बिजनेस में कार्यरत है उनके लिए समय अच्छा रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा हिस्सा मिलने के संकेत हैं। 

4 of 5
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- तुला राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन भाग्य में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। आपकी कुंडली में बुध का गोचर दशम भाव में हुआ है। 10वां भाव बिजनेस और नौकरी का स्थान होता है। नौकरी में आपको अच्छे प्रस्ताव आ सकता है। कारोबार में वृद्धि के अच्छे संकेत है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना हो समय आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध हर तरह से लाभदायक ही सिद्ध होंगे यद्यपि अधिक व्यय के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से ये उत्तम रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान सम्मान की वृद्धि के संयोग। किसी भी तरहके नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल ही रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें