फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Retrograde 2020: 14 अक्तूबर को बुध देव तुला राशि में वक्री, इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Sun, 11 Oct 2020 09:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit - फोटो : mercury transit
बुध देव 14 अक्तूबर को तुला राशि में ही वक्री रहे हैं और फिर 3 नवंबर को मार्गी होंगे। इससे पहले बुध ने तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश किया था, अब ये इसी राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का वक्री अवस्था में फल अच्छा नहीं माना जाता है, हालांकि कुंडली में स्थिति के अनुसार यह लाभप्रद भी होता है। आइए जानते हैं कि बुध के वक्री होने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.. 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
इस समय आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। आपको थोड़ा विवादों झगड़ों से बचना है। अगर कोई मांगलिक कार्य करना चाह रहे हैं तो यह अवधि ठीक नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
आर्थिक लेने देने के लिए समय ठीक नहीं है। थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। निजी जीवन में आपको इस समय अपने रिश्तों को सुधारने की आवश्यकता है। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन
यह अवधि आपके लिए शुभ रहेगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई ठोस प्लानिंग कर सकते हैं। घर पर किसी तरह का मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
ये अवधि सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अपने अधीनिस्थों से तालमेल बनाकर रखें। उन्हें नाराज करना आपके लिए सही नहीं होगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
यह समय आपके लिए कठिन होगा। सफलता पाने के लिए पहले से ज्यादा परिश्रम करना होगा। यात्रा से भी लाभ हो सकता है। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने की संभावना है।
विज्ञापन

कन्या
आर्थिक फैसले लेने के लिए यह स्थिति शुभ होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। परंतु खर्च संभलकर करें।

8 of 13
राशि
तुला
तुला राशि वालों को किसी बात की टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता मिलेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
ये अवधि आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। अपने कार्य को संभलकर करें। क्योंकि सीनियर्स की नजर आपके कार्य में रहेगी।

10 of 13
राशि
धनु
बुध की वक्री चाल का प्रभाव शुभ फलकारी हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। खासकर नौकरी-व्यापार करने वाले जातकों को इस समय फायदा होने की प्रबल संभावना रहेगी।

11 of 13
राशि
मकर
बुध की वक्री चाल आपके लिए शुभ कही जा सकती है। इस समय आपको अच्छे फल मिल सकते हैं। परिवार में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

12 of 13
राशि
कुंभ
बुध की वक्री चाल आपके शुभ फलकारी हो सकती है। इस अवधि में उन्नति और सफलता के योग बन रहे हैं, मेहनत से कार्य करें उचित परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
आर्थिक दृष्टि से यह अवधि शुभ नहीं होगी। इसलिए धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। बिना सोचे समझे फैसला लेना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें