फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Retrograde 2021: बुध ग्रह बदलेगा इन सात राशियों का भाग्य, 21 फरवरी को हो रहा है मार्गी

Sat, 20 Feb 2021 07:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बुध वक्री 2021 - फोटो : social media
Mercury Retrograde 2021: बुध ग्रह 21 फरवरी को सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। वर्तमान में बुध ग्रह मकर राशि में स्थित हैं। बुध के मार्गी होने से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सात राशियों को बहुत ही शानदार परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से किन सात राशियों के जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम :- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
राशि

मेष: अप्रत्याशित लाभ मिलने की है संभावना

राशि से दशम भाव में मार्गी बुध कार्य व्यापार में अप्रत्याशित उन्नति देंगे। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अच्छी सफलता हासिल करेंगे। शीर्ष नेतृत्व से संबंध बिगड़ने न दें। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 8
राशि

वृष: मिलेगा भाग्य का साथ

राशि से भाग्यभाव में मार्गी बुद्ध भाग्य उन्नति तो कराएंगे ही धर्म एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए इनका शुभफल अति लाभ देने वाला रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।

4 of 8
राशि

कर्क: वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता

राशि सप्तम भाव में मार्गी बुध कई तरह के सुखद परिणाम दिलाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 8
राशि

कन्या राशि- कई क्षेत्रों में मिलेगी कामयाबी

राशि स्वामी बुध का मूल त्रिकोण में मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय अति अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए भी सफलता के नए द्वार खुलेंगे। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
विज्ञापन

6 of 8
राशि

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन में बढेंगी खुशियां

राशि से पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से स्नेह में वृद्धि करेंगे। आपके द्वारा लिए गए और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। लेखन के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

विज्ञापन

7 of 8
राशि

मकर: मिलेंगे कई तरह के सुखद परिणाम 

राशि में ही गोचर करते हुए मार्गीबुध हर तरह से सुखद परिणाम ही दिलाएंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन से कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन

8 of 8
राशि

मीन: धन मिलने की है संभावना

राशि से लाभभाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध आय में वृद्धि करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सरकारी विभागों से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें