फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 फरवरी को वक्री अवस्था में बुध देव मकर राशि करेंगे प्रवेश, जानें किसे होगी हानि, किसे मिलेगा लाभ

Tue, 02 Feb 2021 12:29 PM IST
रुस्तम राणा पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
बुध वक्री 2021 का सभी राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह बुध वक्री अवस्था में कुंभ राशि पर गोचर करते हुए 4 फरवरी की रात्रि 10 बजकर 38 मिनट पर पुनः मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 30 जनवरी की रात्रि 9 बजकर 16 मिनट पर वक्री हुए बुध 21 फरवरी की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर मार्गी होंगे। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में कोई भी ग्रह यदि वक्री हो तो कार्य बाधाएं उत्पन्न करेंगे जितना फल देना चाहिए उतना नहीं दे पायेंगे। वक्री होने का तात्पर्य है उस ग्रह का वापस मुड़ जाना, अपनी गति बदल लेना अथवा व्यावहारिक भाषा में कहें तो मुंह फेर लेना। वक्री ग्रह यदि अशुभ भाव में होते हैं तो वै अधिक कष्ट कारक होते हैं क्योंकि शुभभाव में रहते हुए तो वह शुभता में कमी करेंगे जिसका बहुत ज्यादा असर जीवन पर नहीं पड़ेगा। प्राणी किसी न किसी तरीके से संबंधित ग्रह के दुष्प्रभाव को संभाल लेगा किन्तु, अशुभ भाव में रहेंगे तो अधिक प्रताड़ित कर देंगे। वक्री बुध का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से दशम कर्मभाव में वक्री बुध बहुत ज्यादा नुकसान नहीं दे पाएंगे क्योंकि, इस भाव में पहले से ही सूर्य, गुरु, शुक्र और शनि विराजमान है इसलिए आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं। ये सभी ग्रह बुध से संबंधित दोषों का शमन कर देंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विवादों से भी दूर रहें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से भाग्यभाव में बुध सभी ग्रहों के साथ युति करके अधिक प्रभावशाली रहेंगे क्योंकि वर्तमान समय में शनि और बृहस्पति व्रत चल रहे हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहें तो अवसर बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टमभाव में वक्री बुध स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। जोड़ों में दर्द तथा हड्डियों से संबंधित समस्या से भी सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इन सब के बावजूद मान-सम्मान की वृद्धि होगी, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तमभाव में गोचर कर रहे वक्रीबुध शादी विवाह से संबंधित चल रही वार्ता में कुछ अड़चनें पैदा करेंगे। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से भी बचें। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य कुछ विलंब से संपन्न होंगे हताश न हों। आर्थिक तंगी से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से शत्रुभाव में वक्री बुध स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे और आप को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे किंतु सूर्य के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं। फरवरी के दूसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में सुधार आपकी समस्याओं में कमी लाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि स्वामी बुध का पंचम विद्याभाव में वक्री होना कहीं न कहीं आपके लिए परेशानियां पैदा कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान संबंधी चिंता भी  परेशान करेगी। विद्यार्थियों अथवा शिक्षा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को पढ़ाई के प्रति और ध्यान देने की आवश्यकता है।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थभाव में वक्रीबुध का नुकसान बहुत ज्यादा नहीं रहेगा क्योंकि, इस भाव में बुध बिल्कुल कमजोर होते हैं, उदासीन रहते हैं। इसलिए न ही इनके मार्गी होने का शुभ प्रभाव रहेगा और न वक्री होने का दुष्प्रभाव रहेगा चिंता करने की आवश्यकता ही नहीं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से पराक्रमभाव में बुध का वक्री होना स्वभाव में उग्रता ला सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और छोटे भाइयों से मतभेद न होने दें। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से धनभाव में बुध का वक्री होना पारिवारिक कलह एवं दांपत्य जीवन में कठिनाइयों का सूचक है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें। काफी दिनों का दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी राशि में बुध का वक्री होना काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। यद्यपि इनका दुष्प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं रहेगा किंतु, फिर भी कई बार काम होते होते रूक जाया करेगा। शनि के उदय होते ही विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगियों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में बुध का वक्री होना अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से लाभभाव में बुध के वक्री होने के प्रभावस्वरूप आयके साधनों में कुछ कमी आ सकती है। काफी मेहनत के बाद ही सफलता के योग। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शीर्ष नेतृत्व से संबंध बिगड़ने न दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें