फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बुध की उल्टी चाल से इन चार राशि के लोगों की राह में आएंगी चुनौतियां

Mon, 17 Feb 2020 05:12 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बुध ग्रह - फोटो : social media
बुध ग्रह 17 फरवरी से 10 मार्च तक कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेगा। इसके बाद बुध मार्गी होकर 7 अप्रैल को स्थान बदलकर मीन राशि में आ जाएगा। इस तरह बुध की स्थिति में लगातार बदलाव होता रहेगा। ऐसे में बुध के इस वक्री गति से गोचर करने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी चंद्र राशि पर बुध वक्री का प्रभाव - 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आर्थिक मामले में सफलता मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष या ननिहाल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोटिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
शेयर बाज़ार में निवेश करना फायदे का सौदा होगा। ऑफिस में आपके कार्य को सराहा जाएगा। आपके काम की तारीफ हो सकती है, लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां आएंगी।

4 of 13
rashi
मिथुन
इस दौरान आपको यात्रा पर जाना होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। भाग्य आपका साथ देगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
सोच-समझकर लोगों से संवाद करें। किसी को अपशब्द न कहें। आपके खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। आपको वाहन सावधानी से चलाने होंगे। लेन-देन के मामालों में भी संभलकर रहना होगा। कागजी कामों में किसी पर भी बहुत ज्यादा विश्वास न करें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
बुध के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है। कोई नया वाहन या अचल संपत्ति भी आप खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आपकी राह में चुनौतियां आएंगी। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलने की संभावना है।

8 of 13
rashi
तुला
अपनी संतान को लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्य-व्यापार में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छा के विपरीत यात्रा पर जाना हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना आपकी बातों से किसी को गलतफहमी हो सकती है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर तनाव बढ़ने की संभावना है। बुध के कारण आपको लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। वाहन में खराबी आ सकती है और खर्चा भी करना पड़ सकता है। सुख में कमी आएगी। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। 

10 of 13
rashi
धनु
आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत भी बढ़ेगी और इसके अनुसार इनकम में वृद्धि होने की भी संभावना है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलेगी।

11 of 13
rashi
मकर
सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। अपनी वाणी में संयम रखें। धन हानि की संभावना है। किसी अनौपचारिक स्रोत से धन आने की संभावना है। 

12 of 13
rashi
कुंभ
इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। कार्यों में देरी संभव है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। निवेश से फायदा होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
धन लाभ की प्रबल संभावना है। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। इस बीच अपनी सेहत का ध्यान रखिएगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें