फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अक्तूबर को बुध करेंगे विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, कर्क समेत इन 3 राशियों को आर्थिक लाभ

Sat, 03 Oct 2026 02:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

12 अक्तूबर 2026 को बुध विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कर्क समेत 3 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
1 of 6
बुध नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : AI
वैदिक ज्योतिष में बुध को "ग्रहों का राजकुमार" कहा जाता है। यह बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक ग्रह है। फिलहाल बुध अपने मित्र ग्रह शुक्र की राशि तुला में हैं और वहीं शुक्र के साथ युति बना रहे हैं। अभी वे स्वाति नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, लेकिन 12 अक्टूबर को नक्षत्र बदलकर विशाखा में पहुंच जाएंगे। विशाखा के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक घटनाओं पर भी दिख सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को खास फायदा मिलने के संकेत हैं। यह आकलन चंद्र राशि के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
बुध नक्षत्र गोचर - फोटो : amar ujala

कब बदलेगा बुध का नक्षत्र?
द्रिक पंचांग के मुताबिक बुध 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शाम 6:48 बजे स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा में प्रवेश करेंगे। वे 3 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 5:53 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। यानी लगभग तीन सप्ताह का यह समय इन राशियों के लिए खास रहेगा।

विज्ञापन

3 of 6
विशाखा नक्षत्र की खासियत - फोटो : adobe stock

विशाखा नक्षत्र की खासियत
27 नक्षत्रों में विशाखा 16वें स्थान पर आता है। इसका विस्तार तुला और वृश्चिक, दोनों राशियों में है, और इसके अधिपति गुरु बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र का संबंध चुनाव, फैसलों और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से जोड़ा जाता है। इसीलिए जानकार सलाह देते हैं कि इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें और सोच-समझकर आगे बढ़ें।

4 of 6
प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री या वाहन लेने की योजना आगे बढ़ सकती है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों की गोचर कुंडली में बुध चौथे भाव में रहेंगे।
  • यह भाव घर, माता, वाहन और संपत्ति से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इन्हीं क्षेत्रों में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है।
  • मकान, गाड़ी या जायदाद से जुड़े जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, इस अवधि में पूरे होने के योग बन रहे हैं।
  • प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री या वाहन लेने की योजना आगे बढ़ सकती है।
  • माता के साथ आपके संबंध पहले से ज्यादा मधुर और सहज रहेंगे। उनका स्वास्थ्य और सहयोग भी आपके लिए सुकून देने वाला रहेगा।
  •  लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। जो लोग रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें परिवार की रजामंदी मिलने की संभावना है।
  • जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल रह सकता है।
  • पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। एकाग्रता बढ़ेगी और मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है।
  • दफ्तर या व्यवसाय में जो योजनाएं और काम रुके पड़े थे, वे अब गति पकड़ सकते हैं।

 

विज्ञापन

5 of 6
अप्रत्याशित स्रोतों से पैसा आने के योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि

  • कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं और इस गोचर में वे दूसरे भाव में रहेंगे, जो धन, वाणी और परिवार का भाव माना जाता है।
  • अपनी ही राशि के स्वामी ग्रह का धन भाव में होना इस राशि के लिए शुभ संकेत है।
  • अप्रत्याशित स्रोतों से पैसा आने के योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • शिक्षक, सेल्स, गायक और वकील जैसे वाणी पर निर्भर काम करने वालों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा।
  • इस दौरान आप कोई अहम प्रस्ताव भी रख सकते हैं, जिसे अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है।
  • पैतृक संपत्ति या धन से जुड़े अधूरे काम निपट सकते हैं और कहीं फंसा हुआ बकाया पैसा वापस मिल सकता है।
  • लंबे समय से अटके हुए पेमेंट पूरे होने की उम्मीद है, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अवधि लाभकारी रह सकती है, वहीं कारोबारियों के लिए भी मुनाफे के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसी पुराने गुरु, शिक्षक या मार्गदर्शक से दोबारा संपर्क हो सकता है, जिनकी सलाह आगे चलकर आपके काम आएगी। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि की गोचर कुंडली में बुध नौवें भाव में होंगे, जिसे भाग्य, उच्च शिक्षा और गुरु-मार्गदर्शन का स्थान कहा जाता है।
  • पढ़ने-पढ़ाने से जुड़े लोगों को इस समय विशेष लाभ मिल सकता है। नई उपलब्धियां और पहचान मिलने की संभावना है।
  • किसी पुराने गुरु, शिक्षक या मार्गदर्शक से दोबारा संपर्क हो सकता है, जिनकी सलाह आगे चलकर आपके काम आएगी।
  • उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या एडमिशन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं।
  • जो काम लंबे समय से लटका हुआ था, वह पूरा हो सकता है और किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें