पढ़ाई या करियर के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- फोटो : amarujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर नवम भाव में होगा। नवम भाव को भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, लंबी यात्राओं और गुरुजनों से संबंधित माना जाता है। इस कारण इस दौरान भाग्य का साथ मिलने के साथ-साथ नई चीजें सीखने के अवसर भी मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। पढ़ाई या करियर के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश से जुड़े काम, शिक्षा या कारोबार में भी सकारात्मक अवसर सामने आ सकते हैं। कामकाज में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए काफी उपयोगी रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आप ऐसा निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में आपके करियर को नई दिशा दे। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और सोचने का नजरिया भी सकारात्मक हो सकता है। बुध का यह गोचर मकर राशि वालों के लिए ज्ञान, भाग्य और करियर के लिहाज से नए दरवाजे खोल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।