Vish Yog In Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र में कुछ योग ऐसे माने जाते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव और चुनौतियों का संकेत देते हैं। इन्हीं में से एक है ‘विष योग’, जो तब बनता है जब शनि और चंद्रमा एक ही राशि में आकर युति करते हैं। 9 जून की सुबह 3 बजकर 37 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में विष योग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए थोड़ा कठिन समय लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और किन उपायों से राहत मिल सकती है।