फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक राशिफल मई: 4 ग्रहों की चाल बदलने से मई महीने में इन राशियों पर होगा असर

विज्ञापन
1 of 13
मई मासिक राशिफल
अंग्रेजी कैलेंडर का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार इस मई महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा जिसका असर पूरे महीने सभी राशियों पर पड़ेगा। इस महीने सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। इस लिहाज से मई का महीना कैसा रहेगा बता रही हैं ज्योतिषाचार्य ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। इस अवधि में पहले से किये गये कार्यो के लाभ मिलने शुरु हो जायेगे। इस समय में शहर के आसपास के क्षेत्रों की यात्राएं व्यावसायिक सफलताएं दे सकती है। मास के इस भाग में आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता प्राप्त होने के योग है। बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें। 

आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखें। मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। मध्य अवधि में विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं है। मास अंत में अपने अनुभव व योग्यता का कुशलता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती है। व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगी। 

पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में आपके परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न हो सकता है। परन्तु भाई बहनों  के साथ आपके सम्बंध गम्भीर बने हुए है। मास अंत में आपकी संतान का शिक्षा में कम मन लग सकता है। इसके फलस्वरुप आप अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने लगेंगे। आपका सारा ध्यान अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस मास आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

प्रेम सम्बन्ध
परिवारिक कारणों से आपके प्रेम संबन्ध प्रभावित हो सकते है। प्रणय संबंधों  में प्रेम एव  भावनाओं की कमी की संभावनाएं भी बनी हुई है। इस अवधि में आपके मित्र  आपकी मित्रता के स्थान पर अपने कार्यो को अधिक महत्व दे सकते हैं । इस अवधि में  में विपरीत लिंग द्वारा  कष्ट प्राप्ति के योग बने हुए है। मास के मध्य भाग में आपको अपने साथी के  धोखे का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में स्थिति में बदलाव होगा, तथा ऐसे में रिश्ते व प्रेम के शुभ योग बनेंगे। इस समय में आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। 

स्वास्थ्य
इस माह मुख्यत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक चिन्ताओं में कमी रहेगी। मास मध्य में आपका स्वयं का स्वास्थय आपको कुछ परेशान कर सकता। मास के अंत में स्वंय को दुर्घटनाओं से बचा के रखना उचित होगा। संतान के बदलते व्यवहार को समझने के लिये उसकी भावनाओं को ध्यान में रख कर विचार करें। इसके अतिरिक्त स्वयं को निराशा से बचाये रखें
विज्ञापन

3 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुडे भूमि- भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते है। दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें। योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढ़ाना लाभकारी रहेगा। इस समय में अधिकारी आपके साथ होंगे किन्तु सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेगे। अनुभव व योग्यता के प्रयोग से पूर्ण आय प्राप्ति के योग बने हुए है। मास अन्त में कुछ समय के लिये निराशावादी हो सकते है। जिससे आय प्रभावित हो सकती है।

आर्थिक पक्ष
छुपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते है। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। मासमध्य में आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयो में देरी करने से बचें। व्यावसायिक क्षेत्रों से संबन्धित कोर्ट कचहरी मामलें लम्बें खींच सकते है। व्ययों पर नियन्त्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति को सहयोग प्राप्त होगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मेहनत में कमी करने से बचना हितकारी सिद्ध होगा।मास अंत के आते आते वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी I बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है।

पारिवारिक पक्ष
जीवन साथी के साथ आपके विवाद बढ़ सकते है। इस तनाव को दूर करने के लिये आपको पहले से अधिक समय परिवार को देने का प्रयास करना चाहिए। मध्य अवधि में परिवार में सुख - शान्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय में आपके जीवन साथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। मित्रों पर विश्वास करने से आपकी परिवर में विवाद बढ़ सकते है। स्थिति को फिर से अनुकुल होने में समय लग सकता है।     

प्रेम सम्बन्ध
प्रेम संबन्ध मासके आरम्भ में विवाह संबन्धों में बदल सकते है। पर इसके बाद के समय में व्यस्तता के कारण प्रेम संबन्धों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही है। अल्पकालीन मित्रता बनकर समाप्त हो सकती है। आप स्वभाव वश शीघ्र मित्रता कर लेते है। मासआरम्भ में विदेश स्थानों पर नई मित्रता आरम्भ हो सकती है। तथा मास मध्य में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।जीवन साथी का सहयोग इस अवधि में आपके साथ मित्रवत बना रहेगा। प्यार और रिश्ते बनाने में इस समय आप शीघ्रता करने से बचें। रिश्ते बनाने के बाद इन्हें पूरा समय दें, व निभाने का प्रयास करें।    

स्वास्थ्य
इस मासमें आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जायेगें। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख -शान्ति का अनुभव करेगें। परन्तु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। आपके अपनी माता से बिगडते संबन्ध भी आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकते है। इसके अतिरिक्त अपने को मृ्दु व सौम्य बनाये रखने का प्रयास करे। इस समय में बन रहे योगों के कारण आपको जल से होने वाले रोगों से सावधान रहना चाहिए। दूषित जल आपके स्वास्थ्य में कमी का कारण बन सकता है।

4 of 13
मिथुन
व्यावसायिक पक्ष 
इस मास के मध्य भाग में आपके नये व्यावसायिक स्त्रोत बन सकते है। इस अवधि में वरिष्ठ जनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा। संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी। व्ययों पर नियन्त्रण में कमी आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। इसके मध्य भाग में अपने शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखें। परन्तु मास अंत में अचानक से परिस्थितियां बदल सकती है। इसलिये इसके अंतिम माह में मशवरों पर स्वयं विचार करने के बाद इन्हें प्रयोग में लाना आपके लिये उचित रहेगा। इस अवधि में व्यावसायिक कार्यो के लिये आपको विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है।

आर्थिक पक्ष
इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होगे। मास मध्य से विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त होने आरम्भ हो जाएंगे। यात्राओं से भी आर्थिक स्थिति को बल प्राप्त होगा। इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यो के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। इसके अंतिम भाग में जोश - उत्साह से अपने कार्यो को सफल करेगें। जोखिम व साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परन्तु शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय में आपकी व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यो से अधिक मेहनत का भाव आपकी सफलता में रहेगा।    

पारिवारिक पक्ष
इस मास में परिवारिक सुख - समृद्धि में वृद्धि होगी। इस समय में परिवार को लेकर छोटी यात्राओं पर जा सकते है। संतान के द्वारा आपके सम्मान में कमी हो सकती है। आपकी संतान स्वभाव वश शीघ्र क्रोध करती है। इसलिये स्थिति को नियन्त्रित करने के लिये आप स्वयं क्रोध न करें। माता के साथ आपके संबम्ध मास मध्य के समय में कुछ समय के लिये मधुर नहीं रहेंगे। इस समय में आप परिवार के लिये कोई नया वाहन या मकान ले सकते है। संतान विषय पर भी आपके व्यय होने की संभावनाएं बन रही है।    

प्रेम सम्बन्ध
इस मास में आपके प्रेम संबन्ध मध्यम स्तर के रहेंगे। इस अवधि में आपके कारण प्रेम संबन्धों में स्नेह - सहयोग की कमी हो सकती है। इन संबन्धों में कहीं न कहीं आपके अहंम भाव आने से कष्ट बढ़ सकते हैं। मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मध्य की अवधि में आपके प्रेमी के सहयोग से आपके कार्य बनने कि संभावनाएं बन रही है। मास अंत में मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। मनोविनोद के अवसर प्राप्त हो सकते है। इसके अतिरिक्त आप भ्रमण व घूमने फिरने के कार्यक्रम भी इस अवधि में बना सकते है। सुख -साधनों में समय बिताने के लिये समय समय आपके पक्ष है।    

स्वास्थ्य
इस मास के मध्य भाग में आपका सकारात्मक दृ्ष्टिकोण बना रहेगा। इस अवधि में आत्मविश्वास की अधिकता आपको निराशा की स्थिति से बचा सकती है। मास के मध्य भाग में मन व्यर्थ के विषयों में भटकने की संभावनाएं बना रहा है। मास के अन्त कि अवधि में व्यावसायिक कार्य आपके सरदर्द का कारण बन सकते है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की कमी आपके कष्ट बढ़ा सकती है। योग का सहारा लेने से आप स्वयं को चिन्ता मुक्त रखने में सफल हो सकते है। इसके अतिरिक्त अपने स्वभाव को बदलते हुए सहयोग भाव स्वयं में विकसित करें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
इस मास व्यावसायिक कार्यो में भाग-दौड की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में किये गये प्रयासों में कमी के योग बन रहे है। अपने आत्मविश्वास व साहस  का लाभ उठाने का प्रयास करें। धन विनियोजन के लिये यह समय अनुकुल है। मास मध्य में अपने वरिष्ठजनों से आपके विचार नहीं मिलेगें। आप में से कुछ के लिए इस समय अपनी रचनात्मक योग्यता को व्यावसायिक कार्यो में लगाना लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपकी कलात्मक योग्यता में वृ्द्धि हो रही है। इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। मास अंत  में अधीनस्थों पर महत्वपूर्ण कार्य छोडने से बचें। इससे कार्यो में विलम्ब से बचा जा सकता है। उच्चाधिकारियों की सहमति इस समय में सरलता से प्राप्त की जा सकती है। सहकर्मियों का सहयोग काफी हद तक आपको प्राप्त हो पायेगा। नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल हो सकती है।     

आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यावसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ व आमदनी की के अवसरों बनेगे। सहयोगियो व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। मास मध्य  मध्य में अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। मास अन्त तक समय को अनुकूल होने में समय लग सकता है। इस अवधि में सिद्धान्तो में लोच का भाव बनाये रखें । कठोर होने से काम नहीं बनेगे।     

पारिवारिक पक्ष
यह माह आपके परिवार के लिये सुख -समृ्द्धि लेकर आया है । इस अवधि में पारिवार के लोग उत्सव में एकत्र हो सकते है। अभी तक दांपत्य जीवन में जो परेशानियां बनी हुई थी, उन सभी का इस अवधि में अंत होकर ग्रहस्थ जीवन में सुख के योग बनेगें। आपके अपनी माता के साथ संबन्ध सामान्य होगें परन्तु पिता के साथ समंधों में खटास आ  सकती है। मास के मध्य में धन संबन्धी विषय आपके परिवारिक सुख में कमी कर सकते है। 

प्रेम सम्बन्ध
मास के अंत की अवधि में जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभों को भी बल मिलने कि संभावनाएं बन रही है। आपकी व्यस्तता अन्यत्र विषयों में होने के कारण आपके प्रेम संबन्धों की मधुरता में कमी आयेगी। इस स्थिति में आप दोनों को मेल- मिलाप के अवसर कम मिलने की सम्भावनाएं बन रही है। मास मध्य अवधि मे मित्र के सहयोग के फलस्वरूप  फलस्वरुप आपके व्यावसायिक कार्य पूरे होगे। उपयुक्त समय देने से आप अपने संबन्धों को फिर से मधुर बनाने में सफल रहेगें। मध्य अवधि में आपके स्वभाव की मधुरता की  कमी आपके प्रेमी  के साथ संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। 

स्वास्थ्य
इस मास  स्वास्थ्य उत्तम रहने के योग बने रहे है। इस अवधि में आप के स्वभाव में दया का भाव कुछ कम हो सकता है। अपने लाभों को अधिक महत्व देने के कारण दूसरों के हितों की उपेक्षा हो सकती है। इस स्वार्थ भावना को अपने से शीघ्र से शीघ्र दूर करना उचित होगा। मध्य अवधि में पारिवारिक मतभेद आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकते है। मास के मध्य में यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण सुख में कमी हो सकती है। मास अंत में अपने क्रोध में कमी करना उचित रहेगा। इस समय में आराम करने के अवसर कम प्राप्त हो सकते है। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
इस मास साझेदारी व्यापार का आरम्भ करना लाभकरी सिद्ध हो सकता है। शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है। मास मध्य में भाग-दौड व बुद्धिमानी दोनों का पूर्ण लाभ आपको प्राप्त नहीं हो पायेगा। इस अवधि में किये गये कार्यो में एकाग्रता व लगन दोनों का समावेश रहेगा। व्यावसायिक व्ययों अत्यधिक रहेगें। मास के अन्त में प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। आर्थिक योग उतम बने हुए है। अब तक रुकी हुई पदोन्नती इस समय में प्राप्त हो सकती है। प्रतिस्पर्धा, निवेश में सावधानी रखें अन्यथा आर्थिक कष्ट बढ़ सकते है।    

आर्थिक पक्ष
इस माह में आप व्यावसायिक संपत्ति क्रय- विक्रय करने का विचार बना सकते है। आमदनी को बढ़ाने के लिये आप योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। विदेश से जुडी योजनाओं का विस्तार कार्य किया जा सकता है। परन्तु योजनाओं में लोच का भाव बनाये रखें। इससे कार्य निर्बाध गति से पूरा हो सकेगा। इसके मध्य अवधि में आप अपने आर्थिक लाभों का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र की सुख -सुविधाओं की वृद्धि के लिये प्रयोग कर सकते है। आत्मविश्वास का भाव आपको आशा से अधिक सफलता दिलायेगा। अंत अवधि में निर्णयों में देरी के कारण आमदनी में कमी हो सकती है। मनोबल भी इस समय में उच्च बना हुआ है। इससे भी आपको लाभ प्राप्त होगा।  
 
पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में मित्रों का सहयोग प्राप्त करने में आपको खासी परेशानी का सामना करना पड सकता है। अवधि के मध्य भाग में आप का अधिकतर समय मित्रों के साथ अपने संबन्धों को सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में दांपत्य जीवन के विषयों में क्रोध की स्थिति से बचना उचित रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में कामयाब होंगे और अपने परिवार, मित्रों आदि से निकटता भी बनाये रखेंगे।  
 
प्रेम सम्बन्ध
इस मास के शुरु में प्रेम प्रसंगों में ध्यान अधिक रहेगा। इस अवधि में आप मित्र साथी से पूर्ण सहयोग कि अपेक्षा रखेगे। परन्तु मास मध्य में प्रेम विषयों के लिये आप समय कम ही निकाल पायेगें। व्यावसायिक क्षेत्र में मित्र साथी से सलाह मशवरा लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मास अन्त में इस विषय के मार्ग की सभी बाधाएं स्वत: दूर हट जायेगी। ऐसे में प्रेम संबन्ध को विवाह में बदलने की बातचीत सफलता पूर्वक की जा सकती है। पिता की ओर से इस कार्य में बाधाएं आ सकती है।    

स्वास्थ्य
मास मध्य की अवधि में आप पेट से संबन्धित रोग आपको परेशान कर सकते है। इस समय में आप संतुलित भोजन करें आपके लिये उचित रहेगा। मास की मध्य अवधि में पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते है। तथा मास का अंत आपके स्वास्थ्य में कमी करेगा। कार्यभार की अधिकता रहने के कारण आपके सुख - आराम के अवसर कम मिलेगें। इसके अलावा संतान की चिन्ताएं आपकी निद्रा में कमी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
व्यावसायिक सफलता के पक्ष से मास के शुरु में कार्यक्षेत्र पर आपकी व्यस्तता पूर्ण रूप से  बनी रहेगी। कार्य की तकनीकों में परिवर्तन किया जा सकता है। आधुनिक पद्वतियों को व्यावसायिक क्षेत्र में प्रयोग करना इस समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी प्राप्ति या स्थानान्तरण के संदर्भ में  इस समय प्रयास कर सकते है।मास अन्त में ऋण लेन-देन के कार्य सरलता पूर्वक किये जा सकते है। व्यावसायिक यात्राएं आपके व्ययों की अधिकता का कारण बन सकती है। आत्मविश्वास कि स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र की बाधाओं में कमी आयेगी। इस समय में शेयर बाजार में धन विनियोजन करना उचित नहीं है।
    
आर्थिक पक्ष
इस मास  विदेश योजनाओं से लाभ प्राप्त होने से प्रेरित हो, आप और अधिक जोश के साथ कार्य करने का प्रयास करेगें। इस अवधि में साझेदारी क्षेत्रों में स्त्रिय़ों आपकी धन हानि का कारण बन सकती है। आमदनी के पक्ष से समय आपके पक्ष में रहेगा। मास मध्य में दिया गया धन वापस लेने में बाधाओं का सामना करना पड सकता है। परन्तु अभी धैर्य रखने से कुछ समय बाद स्थिति आपके अनुकुल हो जायेगी। कार्यो को समय पर पूरा करने की भावना का विकास होगा। मासान्त में निरन्तर मेहनत में लगे रहना आपके लिये सामान्य बात है। किन्तु  आत्मविश्वास इस समय में कमजोर हो सकता है।     

पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में बढ़े हुए पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी रह सकती है। इसके कारण से आप दोनों में शीघ्र ही गलतफहमियां अपनी जगह बना सकती हैं I मास के मध्य भाग में आप दोनों की दूरियों को दूर करने के लिये आपके मित्र आपका  सहयोग कर सकते है। इसके अंतिम समय में आप अपनी संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेगे। माता-पिता के सुख में सामान्य कमी आपको अनुभव हो सकती है। 

प्रेम सम्बन्ध
मास की इस अवधि में आप अपने परिवार की सहमति के विपरीत जाकर आप प्रेमी के साथ विवाह संबन्धी कदम उठा सकते है। आपके लिये उचित रहेगा कि आप ऎसा कोई भी निर्णय बेहद सोच- समझ कर करें। मास  मध्य में आप अपने मित्रों के साथ आप भ्रमण के लिये जा सकतें हैं । दांम्पत्य जीवन में इस समय, स्नेह की कमी हो सकती है। दैनिक जीवन के कार्यो को लेकर ग्रहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहनी की संभावनाएं बन रही है।    

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के पक्ष से मास स्थिति आपके लिये मध्यम स्तर की रहेगी। इस अवधि में आराम में कमी थकावट का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वभाव में हठ व जिद्ध की स्थिति से भी आपकी चिन्ताओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त ह्रदय संबन्धी विषयों का आपको खास ध्यान रखना होगा। मास के मध्य समय में आपकी कार्य व्यस्तता बढ़ने से आप पर मानसिक दबाव बना हो सकता है। 

8 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
शुरु के समय में अनचाहे क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकते है। कार्यो को पूरी लगन, तन्मयता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति में बाधायें आयेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग लेकर चलने से कार्यो में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। मासमध्य में बेवजह जोश दिखाने से बचें। वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड सकती है। शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करे। वर्ष अन्त में कार्यो को अनमने ढ़ंग से करने का प्रयास कर सकते है। इस समय में उच्चाधिकारियों की भूमिका संशय युक्त हो सकती है।   
 
आर्थिक पक्ष
मास के आरम्भ में जाँब परिवर्तन का विचार त्याग करें। लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे है। जोखिम वाले क्षेत्रों में धन विनियोजन आपकी परेशानियां का कारण बन सकता है। मासमध्य से पूर्व बडी योजनाओं के नियोजन का कार्य पूरा कर लें। इसके पश्चात बौद्धिक योग्यता प्रभावित हो सकती है। शत्रु आपकी परेशानियां बढ़ा सकते है। मास अन्त में हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे और आपको  अपने कार्य में  प्रगति करने के अवसर मिलेंगे।  

पारिवारिक पक्ष
परिवर के लिये समय कम निका ल पाने के योग बन रहे है। मध्य अवधि में परिवार में किसी नये सदस्य के शामिल होने के योग बन रहे है। इसके अलावा इस समय में कोई शुभ सूचना भी आपको प्राप्त हो सकती है। जीवन साथी के साथ इस सम्य में आपका व्यवहार कठोर हो सकता है। तथा घर से संबन्धित भूमि - भवन विषयों को छेडना इस समय उचित नहीं रहेगा।    

प्रेम सम्बन्ध
प्रेम संबन्धों के लिये विपरीत समय है।प्रेम संबन्धों में बिखराव आ सकता है। पिता से अनबन इन संबन्धों के कष्ट बढ़ा सकती है।कार्यो की अधिकता के कारण प्रेम विषयों के लिये समय कम मिल सकता है।आपका जीवन साथी भी आपकी सफलता और खुशी में अपना योगदान देगा। मास के मध्य भाग में प्रेम संबन्धों में भाग्य का सहयोग रहेगा।प्रेम संबन्धों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।    

स्वास्थ्य
मास का  अन्तिम भाग में आपके स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टकारी रहेगा। इस समय में आपका रक्तचाप प्रभावित हो सकता है। आपकी माता के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। अशुद्ध भोजन से बचना इस समय आपके लिये हितकारी रहेगा। कार्य भार अधिक होने से पूरा आराम न मिलने से थकावट वश आप स्वयं को रोगी महसूस करेगें। स्वभाव में मधुरता में कमी के योग बन रहे है। स्वास्थ्य को अनुकुल रखने के लिये आप अपनी वाणी में व्यग्यं का भाव न आने दे, तथा क्रोध में कमी करना भी हितकारी रहेगा।

9 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
मास शुरू में व्यावसायिक कार्यो को करते रहने के लिये स्वयं में पुरुषार्थ भाव को बनाये रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय में स्वयं में जोश, उत्साह के भाव में कमी न आने दें, तथा इस मास आपको जोखिम पूर्ण कार्यो को करने में संकोच हो सकता है। परन्तु साहस को बनाये रखने से आपके लिये सफलता के मार्ग खुलेगें। इसके मध्य की अवधि में नौकरी में बदलाव के उतम योग बने हुए है। इस संबन्ध में प्रयास करने से अवश्य सफलता प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त इस समय में आपमें आत्मविश्वास का भाव भी कम रहेगा। अधीनस्थों को महत्वपूर्ण कार्य भी सौपें जा सकते है।   
 
आर्थिक पक्ष
मास अन्त में आर्थिक स्थिति में कमी की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपको जोखिम सम्बन्धी क्षेत्रों से अप्रत्याशित हानि हो सकती है। दिया हुआ धन रुक सकता है। व्यावसायिक वाहन लेने के योग बनेगें। मास मध्य में व्यापार- व्यवसाय में नये काम आ सकते है। इसके अतिरिक्त आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयासों में तेजी आयेगी। इस अवधि में आप प्रयास परिश्रम को मह्त्व दे। पुराने व्यावसायिक संबन्धों का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवधि में धन विषयों पर सलाह - मशवरा लेने का कार्य आप स्वयं न करके अन्य व्यक्ति से करायें आपके लिये उचित रहेगा। व्यावसायिक ऋण प्राप्ति करने के लिये समय अनुकुल है।     

पारिवारिक पक्ष
इस समय में परिवार तथा परिवार के बडों का साथ आपके साथ बना रहेगा। इसके फलस्वरुप आपके रुके हुए कार्य बनेगें। भाग्य की शुभता कुछ देर से ही सही पर आपको प्राप्त होगी। परिवारिक व्ययों पर जहां तक सके नियन्त्रण लगाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के अलावा अन्य परिवारिक क्षेत्र मास मध्य तक अनुकुल रहेगें। परन्तु इसके अंतिम भाग में संतान के कष्ट बढ़ जायेगें। और आपका ध्यान संतान की ओर अधिक हो जायेगा। ग्रहस्थ जीवन के कष्टों से बचने के लिये आप विपरीत लिंग में अपनी रुचि में कमी करे। तथा घर- परिवार के प्रति जवाबदेही आपको इस विषय में सजग बनाये रख सकती है। 
   
प्रेम सम्बन्ध
मास के इस भाग में मित्र समय पर काम नहीं आयेगें। साथी के साथ लम्बी यात्रा पर जाने के अवसर प्राप्त होगें। दांम्पत्य जीवन में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आप चाहें तो इस समय में अपने साथी को इस समय में अपना जीवन साथी बना सकते है। समय की शुभता आपको सहयोग करेगी। मास अन्त में व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नये मित्र बन सकते है। यहां बने नये रिश्तों से आपको सुख - सहयोग की प्राप्ति होगी। घर के बडों का आशिर्वाद भी आपको प्राप्त होगा।    

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से इस मास की प्रथम मास में स्वास्थ्य सुख की वृ्द्धि होगी। मानसिक सुख में कमी हो सकती है। परन्तु शारीरिक सुख बना रहेगा। व्ययों की अधिकता आपकी चिन्ताओं को बढ़ायेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को लेकर आप पर मानसिक दबाव बना रहेगा। ऎसे में स्वभाव में दया भाव की कमी हो सकती है। मास अंत में माता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। फिर भी इस अवधि में मानसिक सुख - शान्ति बनाये रखने के लिये आप स्वयं को योग के द्वारा तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें।

 

10 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
इस मास अवधि में लगातार मेहनत करते रहने से भाग्य की बाधाओं में भी कमी होगी। व्यर्थ कि बातों में ध्यान देने के स्थान पर अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। इस अवधि में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा और कार्यो का बोझ भी बढ़ सकता है। मासमध्य में आराम में कमी रहेगी। अपनी बौद्धिक योग्यता से आप विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त कर सकते है। मध्य भाग में अत्यधिक जोखिम व वाद-विवाद से व्यावसायिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऋणों का भुगतान कर सकते है।   इस मास छोटी यात्राएं लाभकारी रहेगें। व्यावसायिक लाभ बाधित होकर प्राप्त होगे। 

आर्थिक पक्ष
मास मध्य तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। मास अंत में संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी। मित्र समय पर साथ नहीं देगें। पिता से मतभेदों के रहते भाग्य में कमी कि स्थिति बनी रहेगी। परिवार में खुशी के समारोह संम्पन्न हो होने से परिवार को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परन्तु यह अवधि दांपत्य जीवन के लिये सुखद नहीं रहेगी। मित्र आपके सुख में कमी का कारण बन सकते है। मासमध्य में पारिवरिक विषयों पर आपके व्यय बढ़ेगे। मासके अन्त में माता -पिता से संबन्धों में सुधार होगा।    

पारिवारिक पक्ष
इस मास मास में आपकी सक्रियता अन्य विषयों में कम हो, प्रेम विषयों में बढ़ जायेगी। इन विषयों में मित्रों का सहयोग लेकर चलना उचित नहीं होगा। इससे आपसी गलतफमियों से बचा जा सकता है। मासमध्य भाग्य में प्रेम संबन्धों को विवाह का रुप देने संबन्धी बातचीत की जा सकती है। यहां भी मित्र समय पर धोखा देगें। इससे संबन्धित सभी कार्यो से मित्रों को दूर रखना ही आपके संबन्धों के लिये हितकारी रहेगा। जीवन साथी के साथ ग्रहस्थ जीवन की खुशियां मध्यम स्तर की बनी हुई है।  
   
प्रेम सम्बन्ध
इस अवधि में आप अपने स्वभाव के विपरित व्यवहार कर सकते है। स्वभाव के इस बदलाव के कारण आप जिद्दी, हठी हो सकते है। अपनी बात को ही सही मानेगें। तथा दूसरों के विचारों को अधिक महत्व नहीं देगे। आपका यह व्यवहार आपके व्यवसाय व आपके परिवार, मित्रों के लिये सही नहीं है। इससे आपके संबध खराब हो सकते है। मासमध्य में धन/ लाभ वृ्द्धि को लेकर आपकी चिन्ताएं बढ़ सकती है।

11 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके विश्वसनीय अधीनस्थ आपको छोड़ कर जा सकते है। जॉब परिवर्तन के लिये समय अनुकुल है। मास के मध्य भाग में आप निर्णयों में दुविधा कि स्थिति रहने कि संभावना बन रही है। इस अवधि में कार्यो में सोच-विचार अधिक रहेगा। अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता सिद्ध करने में आपको समय लग सकता है। मास मध्य समय में आपको वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान प्राप्त होगा। मास अंत में पद वृ्द्धि के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त आय वढ़ोतरी भी संभावित है।    

आर्थिक पक्ष
इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं की अधिकता से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। इस अवधि में मेहनत करने के बाद भी लाभों को लेकर संशय भाव में हो सकते है। इस अवधि में दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य में आत्मविश्वास में कमी न होने दे, अन्यथा आपके लाभ प्रभावित हो सकते है। मास अंत आपकी भाग-दौड बढ़ने पर आप पहले से अधिक व्यस्त रह सकते है। प्रतियोगियों को लेकर आप चिन्ताशील हो सकते है।     

पारिवारिक पक्ष
इस मास दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने का आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेगें। फिर भी मास के मध्य भाग में आप अपने जीवन साथी को समझाने के स्थान पर उसकी भावनाओं, विचारों को समझने का प्रयास करके देखें। इससे आप दोनों के मध्य जो मित्र भाव की स्थिति की कमी है। उसे दूर किया जा सकता है। मास के अंत में आपकी व्यस्तता विदेश स्थान या कार्यो में अधिक होने के कारण आप अपने जीवन साथी के लिये समय कम ही निकाल पायेगें। इस अवधि में परिवार पर किये गये व्ययों का कुछ भाग व्यर्थ के विषयों पर हो सकता है। माता-पिता का सहयोग आपके साथ पूरा बना हुआ है।    

प्रेम सम्बन्ध
इस मास की अवधि मृ्दुता भाव की कमी आपके प्रेम संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। मित्रों के साथ आपके संबन्ध स्नेह पूर्ण नहीं रहेंगा। यह स्थिति आपके कारण उत्पन्न होगी। जो मास के अन्त में जाकर सामान्य हो जायेगी। इसके मध्य की अवधि में आप के अपने साथी से संबन्ध अधिक मधुर नहीं रहेगें। इस मासका अंत समय प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग भी आपको इस समय में वापस प्राप्त होने लगेगा। इसके फलस्वरुप आपके लाभों में वृ्द्धि हो सकती है।   
 
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिये मास का आरम्भ अनुकूल नहीं है। जल संबन्धी रोग शीघ्र प्रभाव डाल सकते है। निराशा वादी होने से बचें। यात्राओं में ऊंचे स्थान पर सावधानी बरते, चोट लग सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। जीवन साथी का सहयोग इस समय में आपके साथ बना रहेगा। मास मध्य में आपके स्वभाव में क्रोध भाव अधिक रहेगा। अधिक जोखिम, साहस लेकर कार्य करना स्वास्थ्य के लिये हितकारी नहीं रहेगा। इसके अन्तिम भाग में घूमने फिरने के लिये समय निकाल पाने के कारण, आपमें नया जोश व उर्जा शक्ति आने की संभावना बन सकती है।

12 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
यह माह नौकरी में बदलाव या स्थानान्तरण के लिये अनुकुळ है। इस अवधि में शत्रुओं से सावधान रहना श्रेयकर रहेगा । प्रतियोगियों की प्रशासनिक कुशलता व उनका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लिये परेशानी का कारण बन सकता है। इस अवधि में बुद्धिमानी का प्रयोग करते हुए आप विपरित समय में भी धैर्य बनाये रख सकते है। अब तक आपको संचय में जो परेशानियां आ रही थी। वह मासान्त में दूर हो जायेगी  तथा विदेश से आय प्राप्ति के योग आपके संचय में आशा अनुरुप वृ्द्धि करेगें। अधीनस्थों की ओर से आ रही बाधाओं में कमी होगी।  
   
आर्थिक पक्ष
इस  मास आप साह्स और अधिकार के सहयोग से अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुधारने में सफल रहेगें। इस अवधि में शत्रुओं से आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। अन्यथा वे आपको आर्थिक हानि पंहुचा सकते है। मास के मध्य समय में कार्यो को रचनात्मक ढ़ंग से करने से विपरीत समय में भी धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस समय आपकी सफलता में भाग्य का सहयोग भी रहेगा। मास अंत में आपका पराक्रम भाव से काम लेना आपके लाभों में वृ्द्धि करने में सहयोग कर सकता है। इस अवधि में कार्यो के प्रति आपमें जोश व उत्साह का भाव बना रहेगा। उच्च मनोबल कार्यो में आ रही बाधाओं में कमी करेगा। किन्तु वाद-विवाद में उलझने से व्यावसायिक संबन्ध प्रभावित हो सकते है। अत: सावधान रहें I 
   
पारिवारिक पक्ष
मास मध्य से आपकी पारिवारिक समस्याओं का काफी हद तक अंत होगा। तथा पैतृ्क संपति में वृ्द्धि के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त घर- परिवार के लिये कोई नई भूमि या घर लेने का विचार बन सकता है। दाम्पत्य जीवन की खुशियो को बनाये रखने के लिये आप को अपनी वाणी में व्यस्य भाव में कमी कर पूर्णता: मधुरता का भाव बनाये रखना होगा। इसके अलावा बडे भाईयों से वाद-विवाद कि स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण यह संभावित है कि आपकी संतान आपके लिये सम्मान सूजक शब्दों का प्रयोग न करें। यह आपके लिये चिन्ता का विषय हो सकता है।
 
प्रेम सम्बन्ध
इस मास में व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आप प्रेम विषयों के लिये  कम  समय निकाल पायेगें। शत्रु पक्ष भी आप की खुशी में कमी करने की कोशिश कर सकते है। इसके अतिरिक्त मित्र भी विश्वसनिय नहीं रहेगें। प्रेम संबन्धों की स्थिति खराब हो सकती है। मास के अंत में नई मित्रताएं व नये प्रेम सम्बन्ध  बन सकते हैं।     

स्वास्थ्य
अवधि में आपको संतान के स्वास्थ्य में कमी का सामना करना पड सकता है। मास मध्य से आप की स्वभाविक विशेषताओं में कमी होने से आप में दया व सौम्यता की कमी आ सकती है। इससे आपके वाणी में मिठास कम रहेगी। रिश्तेदारों से बिगडते संबन्ध आपकी मानसिक चिन्ताओं में वृ्द्धि कर आपको चिन्ताग्रस्त कर सकते है। मास के अंत में संतान संबधी परेशानियां बढ़ने से आप के सुख में कमी की स्थिति बनी रहेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
इस मास आप को साझेदारी क्षेत्रों से कुछ बाधाएं आने के बाद अनुकुल सफलता प्राप्त होगी। गैर- पारम्परिक क्षेत्र इस समय में आपके लाभ बढ़ा सकते है। निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। सहयोगी आपकी कार्य का श्रेय़ प्राप्त करने का प्रयास कर सकते है। मासके मध्य समय में आपको अपनी मेहनत का फल कुछ देर से प्राप्त होना आरम्भ होगा। 

आर्थिक पक्ष
आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व उर्जा को बनाये रखने से उतम सिद्ध हो सकती है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बद्लाव आ सकते है। इस अवधि में लिये गये निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करके के लिये आप उच्चाभिलाषी हो सकते है। साझेदारी व्यापार इस अवधि में लाभ के स्त्रोत बनेगें। मासअन्त में आपकी मेहनत, कार्यकुशलता रंग लायेगी।  इस अवधि में इससे पूर्व किये गये कार्यो से लाभ मिलने आरम्भ हो जायेगें। नौकरी में बदलाव किया जा सकता है। 
   
पारिवारिक पक्ष
इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिये उतम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख -शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस समय में आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। इन मतभेदों को शीघ्र से शीघ्र दूर करने का प्रयास करें। संतान की प्रतिक्षा होने पर आपकी यह कामना इस समय में पूरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त संतान विषयों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन के लिये समय मासअंत में उत्तम बना हुआ है।    

प्रेम सम्बन्ध
इस मास नये रिश्ते, नई मित्र बनने के उत्तम योग बने हुए है। इस अवधि में बने नये प्रेम संबन्ध अधिक लम्बे न चलकर आपकी भावनाओं को आहत करके जा सकते है। मध्य अवधि में आपकी सहभागिता विपरीत लिंग विषयों में बढ़ेगी। मध्य अवधि में आपके प्रेम प्रसंगो के कारण परिवार की सुख -शान्ति में कमी हो सकती है।मासकी अंतिम अवधि में आप दोनों के संबध फिर से मधुर हो जायेगें। इस अवधि में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। इस अवधि में मित्रों से मेल- मिलाप की संभावनाएं बनेंगी। मित्रों / मित्रसाथी के साथ इस समय में भ्रमण व पर्यटन के योग बन सकते है।    

स्वास्थ्य
शुरु के समय में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मध्य भाग में यात्राओं में व्यस्त होने के बाद आप आराम करना चाहेगें। इस अवधि में आपके परिवार में तनाव होने के कारण मानसिक दबाव बना रहने की संभावनाएं बन रही है। मासअन्त में संतान विषयों से आपके कष्ट बढ़ सकते है। इस अवधि में आप क्रोध व व्यग्य पूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें वरना पेट की बीमारियां सर उठा सकती हैं। निराशा भाव को अपने से दूर बनाये रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें