rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए मई का महीना शुभता और लाभ को लिए है, लेकिन इसे पाने के लिए आपको अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करना होगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपको माह की शुरुआत में ही इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को संस्था की तरफ से प्रमोशन का बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान आपके न सिर्फ पद में बल्कि मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि इसे बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखना होगा। माह की शुरुआत में आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में पूर्व में चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। मई महीने के मध्य में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा कोई बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है। हालांकि इस दौरान आपको इष्ट-मित्रों, सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो यह निर्णय लेने में बिल्कुल नहीं चूकें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त समय में से कुछ समय जीवनसाथी और परिवार के लिए भी निकालें। थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के साथ सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।