Magha Amavasya 2026 Horoscope: इस साल माघ अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है। इसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं, जो स्नान, दान और पिंडदान के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। इस वर्ष यह तिथि ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाली हैं। बता दें, मौनी अमावस्या पर शुक्र और सूर्य दोनों शनि की राशि मकर में विराजमान रहेंगे। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इसके प्रभाव से जातकों को बिजनेस में अच्छा लाभ, नई नौकरी की प्राप्ति, रिश्तों में सुधार और सभी तरह के दोषों से मुक्ति प्राप्त हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Shani Gochar 2026: अपने ही नक्षत्र में एंट्री करेंगे शनि, मकर-कुंभ से लेकर इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले