फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monthly Horoscope July 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे

Wed, 01 Jul 2020 07:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
जुलाई मासिक राशिफल 2020 - फोटो : rashifal
Monthly Horoscope July 2020: जुलाई 2020 कैसा रहेगा आपके लिए, यह सवाल आपके दिलो-दिमाग में कौंध रहा होगा। आप सोच रहे होंगे कि यह महीना क्या आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा या फिर जिंदगी ऐसी ही चलती रहेगी। इन सभी सवालों का जवाब आपको इस मासिक राशिफल में मिलेगा। पढ़ें अपनी चंद्र राशि पर आधारित इस महीने का राशिफल और जानें जुलाई माह में क्या कहता है आपका भाग्य।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष मासिक राशिफल
इस मास बौद्धिक योग्यता का सहयोग प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावनाएं बन रही है। फिर भी संचित धन ऋण पर देने के लिये समय अभी अनुकुल नहीं है। नौकरी में बदलाव के विचार इस समय में मन में आते रहेगें। व्यावसायिक कार्यो में अपनी एकाग्रता बढायें। स्वभाव में साहस के फलस्वरुप आप अपने प्रतियोगियों पर अपना प्रभाव बनाये रखने में सफल रहेगें। मासका मध्य भाग आपके लाभों के अनुकुल रहेगा।
    
इस मास में आर्थिक स्थिति के मध्यम स्तर के रहने के योग बन रहे है। इस अवधि में अगर आप मेहनत, संघर्ष व निरन्तर प्रयास करने की प्रवृ्ति नहीं छोडेगें तो आर्थिक स्थिति को इससे बेहतर स्थिति में ले जाने में कामयाब रहेगें। शत्रु पक्ष निष्क्रय बना हुआ है। बडी योजनाओं पर निर्णय लेने के लिये समय अनुकुल नहीं है। इस समय में लिये गये निर्णयों में विलम्ब व दुविधा कि स्थिति हो सकती है।    

इस मास आप जीवन साथी को लेकर कम दूरी कि यात्रा पर जा सकते है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना उचित रहेगा। आपके प्रयासों से पारिवारिक मतभेदों में कमी हो सकती है। निकटवर्तियों ओर संबंधियों के साथ आपके रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। दांम्पत्य जीवन में अल्प समय के लिये अनियमितता आ सकती है।
    
इस मास में प्रेम संबन्ध बनते- बिगडते रहेंगे। आपके मित्र साथी का सहयोग आपके व्यावसायिक लाभों में वृद्धि कर सकता है। साथी के सहयोग से आजीविका कार्य पूरे करने में सहायता मिलेगी। मासमध्य अवधि मे आपके मित्रों के कारण प्रेम संबन्ध और अधिक खराब हो सकते है। इस अवधि में हठ भाव छोड कर अपनी गलती मानने से प्रेम संबन्धों को सामान्य बनाया जा सकता है। अंत अवधि में कोई नई मित्रता भी बन सकती है।    

कार्य व्यस्तता स्वास्थ्य में कमी करेगी। आरम्भ में स्वास्थ्य नरम रहेगा। मासमध्य में माता को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अधिक से अधिक लाभ बढाने के फिक्र में स्वास्थ्य को अनदेखा करना सही नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति अपनी खुद की जागरूकता को बनाये रखें। दांम्पत्य जीवन के सुख की कमी भी आपकी चिन्ताओं को बढायेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष मासिक राशिफल
इस अवधि के शुरु में व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। बडी योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। मास मध्य की अवधि में आप में से कुछ व्यवसाय विस्तार हेतु विदेश यात्राओं पर जा सकते है। किन्तु व्यावसायिक व्यय अत्यधिक बढ जाएंगे। इन व्ययों का अधिकतर भाग व्यर्थ रहेगा। कार्यो के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण इस अवधि की बाधाओं में कमी करेगा। प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। 

आर्थिक पक्ष
इस मास आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सफल रहेंगे। मास प्रारंभ में मनोबल कुछ कम हो सकता है। किन्तु अपने ज्ञान व अपने संसाधनों का कुशलता के साथ प्रयोग करने पर आप दीर्घकालिक लाभ प्राप्त कर सकते है। मास मध्य में आर्थिक लाभों में कुछ अनियमितता आ सकती है। इसके फलस्वरूप आपकी मेहनत में निरंतरता की कमी हो सकती है। इस अवधि में जोश, उत्साह का भाव बनाये रखने से आपके लिये सफलता के नये मार्ग खुल सकते है।    

जीवनसाथी के साथ जो तनाव की स्थिति बनी हुई है, वह इस समय में बढ़ सकती है। ऐसे में अगर दोनों ही रिश्तों से अधिक अहंम भाव को महत्व देंगें तो ग्रहस्थ जीवन की स्थिति गंभीर होने की संभावना बन रही है। मास अन्त में आप अपनी ओर से रिश्तों को मधुर बनाने का प्रयास कर सकते है। इस कार्य में अपनी माता कि सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।    

प्रेम संबन्धों के लिये समय अनुकुळ बना हुआ है। परन्तु संबन्धों में मिठास बनाये रखने के लिये आप को क्रोध को स्वयं से दूर रखना होगा। मित्रों के साथ रहने के अवसर इस अवधि में कम ही मिल पायेगें। इसके अतिरिक्त इस समय में आप अपनी रुचि व शौक पूरे कर स्वयं में नई उर्जा शक्ति का संचार कर सकते है। मास मध्य समय में बातचित में कमी प्रेमियों के मध्य गलतफमियां उत्पन्न कर सकती है। 

इस अवधि में आप के स्वभाव में क्रोध की अधिकता हो सकती है। अपने सम्मान को लेकर आप विशेष सचेत रहेगें। इस अवधि में किसी भी तरह की सम्मान में कमी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। मास के मध्य अवधि में ज्वर आदि के प्रभाव में आप आ सकते है। मध्य समय में जीवन साथी के स्वास्थ्य की देखभाल में आपको समय देना पड़ सकता है। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन मासिक राशिफल
इस मास के शुरू में व्यावसायिक कार्यो में आपको अपने प्रयासों को बढाने कि आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में निर्णयों को अधिक समझ-बूझ से लेना उचित रहेगा। अधिनस्थ इस समय में आपको कम सहयोग देंगे। इसके विपरीत अधिकारियों के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। मास मध्य में आपके स्वभाव में आत्मविश्वास की अधिकता रहने से कठिन व बडी योजनाओं के कार्य में निरन्तरता का भाव बना रहेगा।     

जोश-उत्साह के भाव के कारण लाभ मार्ग की बाधाएं कम होगी। व्यवहार में कटुता, मित्रों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। अन्यथा आय प्रभावित हो सकती है। व्यावसायिक कार्यो के लिये ऋण प्राप्त करेगें। तनाव में कमी तथा परिश्रम में वृद्धि करने पर भाग्य की बाधाएं दूर होगी। मध्य भाग में योजनाओं को गुप्त रखने से छुपे हुए शत्रु लाभ नहीं उठा सकेगें। ज्ञान, अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त कर सकते है।

इस मास का मध्य भाग परिवार में वृद्धि की संभावनाएं दे रहा है। संतान प्राप्ति की कामनाएं इस समय में पूरी हो सकती है। मास मध्य में अपनी संतान पर अपना विश्वास भाव बनाये रखें, यह अविश्वास की स्थिति आपके व संतान के मध्य दूरियां बना सकती है। जीवन साथी के लिये वस्तुओं का क्रय करने से अपने साथी की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर सकते है। 
    
इस मास के आरभ में प्रेम संबन्धों के लिये उतम बने हुए है। ग्रहस्थ जीवन में सुख में कडवाहट व वाद-विवाद हो सकते है। तथा मित्र दांम्पत्य जीवन की दिक्कतें बढा सकते है। संतान सुख की प्राप्ति के योग बने हुए है। मास मध्य के बाद विवाहेत्तर संबन्धों से बचना आपके दांम्पत्य जीवन के लिये हितकारी रहेगा। नये मित्र बनने के योग बन रहे है। 

इस अवधि में आपके स्वभाव में क्रोध व उतेजना की स्थिति हो सकती है। शब्दों का समझबूझ के प्रयोग न करने से परिवार में तनाव व कलेश का माहौल बन सकता है। इस समय में भी माता के स्वास्थ्य में अस्थिरता बनी रह सकती है। मास अंत में आपका स्वास्थ्य नरम हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क मासिक राशिफल
आपको अपने रोजाना के काम काज पर खास ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढेगी और काम का बोझ भी बढ सकता है। मध्य अवधि में संचय की कमी को दूर करने का आप प्रयास कर सकते है। इस समय में विरोधियों को आप शान्त रखने में सफल रहेगें। नौकरी में बदलाव की कोशिश में आप सफल हो सकते है। मास अन्त में पदोन्नति में बाधाएं आने के योग बने रहे है। कुछ समय रुककर आप फिर से प्रयास कर सकते है।    

मास मध्य के दौरान विदेशी संस्थानों के साथ नई योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। आर्थिक लाभ को अधिक से अधिक बढाने के लिये इस समय में आप अपने पूरे सामर्थ्य से कोशिश करेंगे। इस अवधि में आपको अपने अधीनस्थों पर विश्वास कम हो सकता है। व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा व्यवसाय की आधुनिक पद्वियों का ज्ञान प्राप्त करने के लिये समय अनुकुल है। वित्तीय प्रबन्धन व नियन्त्रण के क्षेत्र में अपनी जानकारी को बढ़ाना उचित रहेगा।     

मास की इस अवधि में आपके व्यवहार के कारण परिवार की शान्ति भंग हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिये भी इस मास का पहले सप्ताह में आप दोनों के आपस में अधिकारों की विषमता को लेकर कुछ मतभेद हो सकते है। मास के मध्य में व्यावसायिक कार्यो में अधिक व्यस्त होने के कारण आप अपने परिवार को पूरा समय नहीं दें पायेगें। इस समय में आप के अपने पिता से विरोध ओर अधिक बढ सकते है।  
 
इस मास प्रेम विषयों के कारण आपके व्ययों का विस्तार होगा। प्रेम विषयो के प्रति आपका व्यवहार सकारात्मक बना हुआ है। मित्रों का सहयोग प्रेम विषयों की बाधाओं को दूर करने में सहयोग करेगा। मास के इस समय में आप अपने मित्र के साथ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते है। मध्य अवधि में आप मित्र कुछ कठोर हो सकता है।   
 
इस मास के मध्य में संतान का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। इसलिये इस समय आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को प्रमुखता देगें। जिसके कारण आपकी चिन्ताएं संतान से संबन्धित रहेगी। ऐसे में निराशा का भाव न आने दें। ये योग अल्प कका के लिए है। शीघ्र ही इनका अशुभ प्रभाव दूर हो जायेगा। मास अंत में आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में अनियमितता कि स्थिति बन सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह मासिक राशिफल
इस मास में आपके व्यवसाय क्षेत्रों में विस्तार संभव है। नई योजनाओं पर कार्य आरम्भ किया जा सकता है। इस अवधि में आपको एक साथ कई क्षेत्रों से आय प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई है। किन्तु फिर भी आप अपने संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं कर पाएंगे।     

योजनाओं का विस्तार तथा आजीविका के क्षेत्रों में बढोतरी हो सकती है। आपके कार्यो तथा कार्यभार बढने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य समय में निर्णयों में देरी के कारण आपकी योजनाओं का कार्य प्रभावित हो सकता है। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग समय पर प्राप्त नहीं हो पायेगा।     

घर- परिवार के सन्दर्भ में यह मास मिश्रित प्रभाव्दायक है। दांपत्य जीवन के लिये समय अनुकुल नहीं है। ऎसे में जीवन साथी के रुखे व्यवहार का आपको सामना करना पड सकता है। इस समय में अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने के लिये आपको अपने जीवन साथी के साथ विशेष स्नेह व सहनशीलता से काम लेना होगा। इस अवधि में पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद बने हुए है।     

अपने मित्र साथी पर इस समय बन रहा अविश्वास का भाव आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। परन्तु विपरीत लिंग के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मास के मध्य में आपकी मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। नवीन प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। मास अंत में दूसरों के कारण प्रेम संबंधों में परेशानियाँ आ सकती है।    

मास के मध्य भाग में आप के स्वभाव में क्रोध का भाव अधिक रहेगा। जिससे आपके परिवार के साथ संबन्ध खराब हो सकते है। इसके साथ ही आत्मविश्वास की स्थिति भी आपके लिये शुभ बनी हुई है। इस समय में आपमें रोगों से लड़ने की शक्ति आपमें अधिक बनी हुई है। इसके फलस्वरुप शारीरिक रोग आपको शीघ्र प्रभावित नहीं कर पाएंगे। इस मास आपका स्वास्थय अनुकुल बना रहेगा।  
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या मासिक राशिफल
इस मास में मनोबल की कमी आपके दैनिक व्यवसायिक कार्यो में विलम्ब कर सकती है। बुद्धिमान का भाव भी व्यवसायिक पक्ष से आपको सहयोग करेगा। अधीनस्थ निष्ठावान सिद्ध हो सकते है। परन्तु अधिकारों की नाराजगी का सामना करना पड सकता है। इस संबन्ध में अधिक सूझ-बूझ की आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में आप अपने व्यवसायिक ज्ञान में वृद्धि का प्रयास कर सकते है।    

इस मास आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम स्तर की रहेगी। मास के आरम्भ से ही आपको अत्यधिक मेहनत व संघर्ष की स्थिति से गुजरना पड सकता है।ऎसे समय में भाग-दौड अधिक रहेगी, परन्तु सफलता मेहनत के अनुरुप प्राप्त नहीं होगी। इस अवधि में बन रहे योगों के फलस्वरुप आपमें अपनी सफलता को लेकर कुछ निराशा का भाव हो सकता है।मास मध्य में आपकी अधिकारी शक्तियों में कमी हो सकती है।समय आपके पूर्णता: पक्ष में नहीं है, परन्तु अपने ज्ञान व अनुभव का योग्यता से प्रयोग करने पर आप इस समय में भी लाभ उठाने कि कोशिश कर सकते है।
    
दांपत्य जीवन में स्नेह व समन्वय कि स्थिति बनी हुई है। मास मध्य मे स्थिति परिवर्तित हो जायेगी तथा वैवाहिक जीवन में शक व अविश्वास का भाव आ सकता है। गृहस्थ जीवन के सुखों को बनाये रखने के लिये आप शीघ्र से शीघ्र अपने जीवन साथी का पूर्ण विश्वास जीतने का प्रयास करें। मास के अंत समय में मातृ्सुख में कमी हो सकती है।
    
प्रेमी युगल मनोरंजन स्थलों में घूमकर आनन्द का अनुभव कर सकते है। मास अंत में आपका ध्यान प्रेम संबन्धों से हटकर व्यवसायिक क्षेत्र की ओर लग सकता है। इस अवधि में गठित नवीन प्रेम संबन्ध आपको सुख के स्थान पर दु:ख देकर जा सकते है। आपकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचने की संभावनाएं बन रही है।    

माह की अंतिम अवधि में स्वास्थय सुख की कमी हो सकती है। इस अवधि में अनिद्रा तथा आराम करने के अवसर कम प्राप्त होगें। भौतिक सुख-सुविधाएं भी आपको कम सुख दे पायेंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता हैl

8 of 13
राशि
तुला मासिक राशिफल
कई क्षेत्रों से सहयोग प्राप्त होने के फलस्वरुप आय का विस्तार होगा। बुद्धिमानी व चतुरता से आप प्रतियोगियों की योजनाओं को निष्फल करने में सफल रहेंगे। शीघ्र लाभ कमाने का प्रयास कर सकते है। मासमध्य में आत्मविश्वास में बनी कमी को दूर करने से रुके हुए कार्यो को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। इस समय में गुप्त शत्रुओं के कारण धन हानि हो सकती है। व्यावसायिक छोटी यात्राएं स्थगित हो सकती है। उच्चाधिकारी अपने सहयोग में कमी कर सकते है।    

आय के नये स्त्रोत खुलने के योग बन रहे है। मासअन्त में अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो पायेंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र कि बाधाओं में कमी करेगा। अधिनस्थ फिर भी आपकी परेशानियों का कारण बन सकते है।    

परिवार में सुख - समृद्धि बनाये रखने के लिये आपको अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। मध्य समय में परिवार के लिये कोई नया वाहन लेने की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन के लिये अभी समय अनुकुल नहीं है।मासके अंतिम भाग में स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना बन रही है। घर की भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि करने का विचार आपके मन में आ सकता है। अंत समय में मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण हो सकते है।

इस मास आप कोई मित्रता करने की कोशिश कर सकते है। इस अवधि में प्रेम विषयों के लिये आप पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेगें। मनोरंजन व आनन्द प्राप्ति के साधनों में समय व्यतीत करने के योग बन रहे है। विदेश स्थानों से किसी व्यक्ति से आपकी मित्रता होने की संभावनाएं बन रही है। प्यार और रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय शुभ हो सकता है। मासके मध्य समय में आप के प्रेम संबन्ध, विवाह सूत्र में बदल सकते है।

यह मास आपके मानसिक चिन्ताओं में बढोत्तरी रहेगी। चिन्तामुक्त रहने के लिये प्राणायाम का सहारा ले सकते है। बढ़ते हुए पारिवारिक मतभेद भी स्वास्थ्य सुख में कमी कर सकते है। इस अवधि में आपके स्वभाव में नम्रता की कमी रहेगी। दया व मृदुता का भाव भी कम होने की संभावनाएं बन रही है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक मासिक राशिफल
इस मास में आपको अपनी योग्यता के उपहार स्वरुप पदोन्नति प्राप्त संभावित है। मध्य भाग में आप अपने पराक्रम और साहस से अपने प्रतियोगियों को शान्त करने में सफल रहेंगे। ध्यान भटकने से लाभ हानि में बदल सकते है। इसके अंतिम भाग में आप में आलस्य का भाव आपके कार्यो में देरी कर सकता है। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती है। मास के अन्तिम समय में आपके अधिकारी आपकी परेशानियां बढा सकते है। 

साझेदारी के समझौते करने के लिये भी यह समय अनुकुळ है। इस अवधि में बडी योजनाओं को शुरु करने में बाधाएं आ सकती है। मध्य समय में साहसिक व जोखिम से पूर्ण क्षेत्रों में धन का विनियोजन करने से बचे अन्यथा धन हानि का सामना करना पड सकता है। मास के अंत समय में आपके द्वारा की गई कोई दूर की यात्रा भी इस लिहाज से फायदेमंद होगी।     

इस मास वैवाहिक जीवन में सुख भाव की कुछ कमी हो सकती है। इस अवधि में जीवन साथी के वाणी में व्यंग्य का भाव होने के कारण आपस में नाराजगी का माहौल हो सकता है। मास मध्य में जीवन साथी के स्वभाव में नम्रता की कमी तथा आपके स्वभाव में क्रोध के कारण पारिवारिक कष्ट उत्पन्न हो सकते है।

इस समय में परिवार के सदस्यों से निकटता कुछ कम हो सकती हे। इसके विपरित मित्र आपका साथ देने का प्रयास करें। प्रेम संबन्धों के लिये मास मध्य की अवधि आपके लिये कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में इस विषय में धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। इसके अतं समय में अपने मित्र साथी पर आपका विश्वास कम हो सकता है।

इस अवधि में अपनी भाग-दौड़ में कमी कर शरीर को पूर्ण आराम देना उचित रहेगा। अधिक से अधिक धन प्राप्ति की इच्छा से आपके स्वास्थय में कमी हो सकती है। इस समय में रोगों से लडने की शक्ति अधिक होने से आप शीघ्र स्वास्थय लाभ प्राप्त करेगें। मास के अन्त में स्वास्थय आपके अनुकूल हो सकता है, बशर्ते की इस समय में भोजन में नियमितता बनाये रखें। 

10 of 13
राशि
धनु मासिक राशिफल
मास प्रथम अवधि में आप कठोर हो अपने कार्यो को अनुशासित ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। मनोबल इस समय में उच्च बना हुआ है। सख्त निर्णय लेने में इस समय में आपको कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। अधिनस्थों के कारण आपकी परेशानियां बनी रहेगी। कलात्मक व रचनात्मक कार्यो में विशेष कुशलता प्राप्त होगी। मास के अंत में आपको वरिष्ठजनों के कारण आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।     

इस अवधि में लाभ प्राप्ति के उतम योग बने हुए इन लाभों में वृद्धि करने के लिये आप को प्रशासनिक क्षेत्रों में सुधार करें। मासके मध्य अवधि में आपको के साहस में कमी रहेगी। इसके अलावा इस अवधि में नेतृ्त्व क्षमता में कमी हो सकती है। इसके फलस्वरुप यह संभावित है कि योजनाओं का कार्य सुचारुप रुप से न चल पायें। इस कमी को दूर करने के लिये आप को अपनी टीम को योजनाओं से संबधित लक्ष्यों से फिर से अवगत कराना पड सकता है।     

गृहस्थ जीवन के कष्ट आपकी परेशानियां बढ़ा सकते है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति सही न हों, सहनशीलता का भाव स्वयं में बनाये रखने से बात लम्बें समय के लिये नहीं खीचेंगी। मित्रों का सहयोग मासमध्य के आरम्भ में ही प्राप्त होगा। पड़ोसियों व रिश्तेदारों से आपके संबन्ध मधुर होंगे।     

यह अवधि प्रेम विषयों में आपको दु:ख देकर जा सकती है। स्नेह संबन्धों में दोनों के स्वभाव में अहंम का भाव आने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। जीवन साथी का सहयोग आपके साथ पूर्ण बना हुआ है। मासअन्त में प्रेम संबन्धों में बनी कष्टकारी स्थिति में सुधार आना आरम्भ हो जायेगा।     

स्वभाव से सहयोगी बनें, संतान को स्वास्थ्य सुख प्राप्त करने में अभी ओर समय लग सकता है। आपको अपने स्वभाव के अनुकुल आने में इस मासके अंत तक प्रतीक्षा करनी पड सकती है। इस अवधि में बने हुए योगों के कारण आप स्वभाव से आराम परस्त हो सकते है। आलस्य कि स्थिति बनी हुई है। दांपत्य सुख की कमी आपके मानसिक कष्ट बढा सकती है।

11 of 13
राशि
मकर मासिक राशिफल
आपको निर्णय लेते हुए संयम से काम लेना होगा। अपनी क्षमता से अधिक अपने व्यापारिक क्षेत्रों को फैलाना सही नहीं होगा। आपकी सफलता में दौड-धूप व विवादों का समावेश बना रहेगा। फरवरी माह में किये गये प्रयास सफल होंगे। योजना पर कार्य आरम्भ करने तथा योजनाओं को लागू करने के लिये समय अनुकुल है। पद वृद्धि होने की संभावनाएं बन रही है। 

आय का विस्तार होने से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। इस समय में पराक्रम में कमी के योग बने हुए है। व्यावसायिक क्षेत्र में अपने ज्ञान में बढोतरी करने के लिये विदेशी सम्पर्क काम आ सकते है। तथा यह आपके लाभों में वृद्धि का कारण बन सकता है। संचय को यथावत बनाये रखने के लिये आपको व्ययों पर नियन्त्रण रखना चाहिए। मास अन्त में उधार दिये गये धन से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।     

इस मास में अपने व्यावसायिक कार्यो को पूर्ण करने के लिये अपने जीवन साथी से सलाह मशवरा लेकर चलना आपके लिये लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी व्यस्तता अन्यत्र होने पर भी आपको जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य समय में इस संबन्ध में कुछ उतार-चढाव आ सकते है। इस अवधि में आपको माता-पिता का सहयोग समय पर नहीं मिल पायेंगा।   
 
प्रेम संबन्धों के पक्ष से यह मास सामान्यत: अनुकुल रहेगा। इस अवधि में इससे संम्बन्धित व्यय बढने के साथ साथ एक दुसरे को समझने के अवसर भी आप दोनों को प्राप्त होंगे। विचार-विनिमय बढने के कारण आप दोनों की मित्रता अधिक प्रगाढ हो सकती है। मास मध्य में आप के मन में जो अविश्वास का भाव है, उसे दूर रखने से स्थिति को सुखमय बनाये रखने में सफलता प्राप्त होगी।     

इस मास के आरम्भ में आपका स्वास्थ्य सुख बना रहेगा। मास के मध्य भाग में आपके स्वभाव में परिवर्तन आने की संभावनाएं बन रही है। ग्रह योगों के कारण आप चिन्ताशील हो सकते है। अत्यधिक सोच-विचार के कारण आपके मन में भ्रम की स्थिति रह सकती है। इस अवधि में जहां तक हो सके आपको निराशा से बचना चाहिए। मास अंत में माता के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है।

12 of 13
राशि
कुंभ मासिक राशिफल
साझेदारी व्यापार आरम्भ करने के लिये सही नहीं है। इस समय में शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय में कमी हो सकती है। मेहनत अधिक लाभ कम होने की संभावनाएं बन रही है। मास अन्त में इन बाधाओं में कमी हो सफलता कि संभावनाएं बनेगी। इस अवधि में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है।    

मास मध्य में लाभ वृद्धि कि मह्त्वकांक्षाओं का विस्तार हो सकता है। अंत समय में आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल होने के कारण आपके संचय में भी वृद्धि होगी। विदेश योजनाओं के वित का आयोजन भी कुशलता पूर्वक इस समय में पूरा किया जा सकता है।    

दांपत्य जीवन की स्थिति कष्टकारी बनी हुई है। इस समय में अपने किसी रिश्तेदार को धन उधार देने से बचना सही रहेगा। अन्यथा धन वापस न मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य भाग में जीवन साथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस मास के अंतिम भाग में परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न होने की संभावनाएं बन रही है।    

मास के अन्त में आप अपने मित्र साथी को लेकर छोटी यात्राओं पर जायेगें। विपरित लिंग विषयों में आपकी सहभागिता बढ सकति है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। इस समय में आप अपने मित्रों के साथ अपने शौक पूरे कर सकते है।    

स्वास्थ्य के पक्ष से मास के आरम्भ की अवधि में आपके स्वभाव में कुछ शक का भाव अधिक हो सकता है। संतान पर कम विश्वास करेंगे। क्रोध-चिड़चिड़ाहट की स्थिति संतान के कारण आ सकती है। स्वभाव से अधिक भावुक होने के कारण आप शीघ्र परेशान हो सकतें हैं। दूसरों की सहायता करने का स्वभाव आपकी धन हानि कर आपकी मानसिक चिन्ताएं बढा सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन मासिक राशिफल
इस मास में अपने आत्मविश्वास को बनाये रखने से आप अपने कार्यो को अधिक कुशलता से कर पाएंगे। किन्तु अधिक पराक्रम से काम लेना आपको धन हानि करा सकता है। व्यावसायिक यात्राओं से लाभ बाधित होकर प्राप्त होंगे। इसके अलावा नीतियों में अधिक कठोरता का भाव हो सकता है। इसमें लोच लाना उचित रहेगा। इस समय में अधिनस्थ आपको धोखा दे सकते है। ऐसे में चोरी कि घटनाओं से सावधान रहना उचित रहेगा।

लाभों में बढोतरी के लिये आप अपने आय स्त्रोतों को विदेशों तक फैलाने का प्रयास कर सकते है। लाभों के प्रति इस समय आपका व्यवहार, संघर्ष सकारात्मक बना हुआ है। व्यावसायिक कार्यो के लिये दूर - दराज की यात्राएं भी आप कर सकते है। नीतिनिपुणता तथा दूरदर्शिता से आर्थिक क्षेत्र कि बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है।    

माह के अन्त में आप नया घर लेने का विचार बना सकते है। घर-परिवार के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त हो सकते है। व्ययों की अधिकता रहेगी। मासअन्त में आपको सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र की परेशानियां प्रेम संबन्धों में दिक्कतों का कारण बन सकती है। धार्मिक कार्यो में रुचि बढेगी। विशेष कार्य पूर्ण होंगे।  

मास के मध्य में परिवारिक विषय आपकी इस सुख में कमी कर सकते है। इस अवधि में मित्र साथी पर आपके व्यय बढ़ सकते है। अन्तिम समय में नये मित्र बनने के योग बन रहे है। साथी के साथ भ्रमण के लिये जा सकते है। मास अन्त में विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बना रहेगा। 

माता के स्वास्थ्य में कमी को अनदेखा करने से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। इस समय में स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरुकता को बनाये रखने से स्वास्थ्य सुख को बनाये रखा जा सकता है। मास के अन्तिम समय में आपकी संतान को भोजन में कम रुचि हो सकती है। जो लम्बी अवधि के लिये सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें