फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2026: शुक्र की राशि में मंगल का प्रवेश, 28 जुलाई तक इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Wed, 17 Jun 2026 12:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar In Vrishabh Rashi: मंगल जल्द शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष में मंगल और शुक्र की ऊर्जा एक-दूसरे से भिन्न मानी जाती है। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Gochar In Vrishabh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar In Vrishabh Rashi 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो साहस, ऊर्जा, पराक्रम और क्रोध के कारक है। मान्यता है कि, जब भी मंगल अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सिर्फ 12 राशियों पर ही नहीं बल्कि देश-दुनिया की कार्यप्रणाली पर भी देखने को मिलता है। वर्तमान समय में वह अपनी स्वयं की राशि मेष में स्थित हैं और उनका प्रभाव समान्य से अधिक है। लेकिन 21 जून 2026 को रात 12 बजकर 23 मिनट पर मंगल शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे। यहां मंगल 28 जुलाई 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल और शुक्र की ऊर्जा एक-दूसरे से भिन्न मानी जाती है। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां और खर्चों में वृद्धि लेकर आ सकता है। इस समय जातकों को कई उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Shani Transit 2026: 27 जुलाई से शनि की बदलेगी चाल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
विज्ञापन

2 of 4
Mangal Gochar In Vrishabh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर के दौरान मंगल आपकी कुंडली के अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। इस समय अचानक काम को लेकर उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। मंगल के प्रभाव से आप काफी क्रोधित भी महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। 
Lucky Colour According To Moolank: अपने मूलांक के अनुसार जानें कौन-सा रंग आपके लिए है सबसे शुभ
विज्ञापन

3 of 4
Mangal Gochar In Vrishabh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के दौरान मंगल आपकी राशि से छठे भाव में रहेंगे। माना जा रहा है कि, इस गोचर के प्रभाव से कर्ज और शत्रुओं से जुड़ा मामला आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने की संभावना है। कार्यों को पूरा करने में कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। वहीं व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही परिणाम मिलेंगे। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
विज्ञापन

4 of 4
Mangal Gochar In Vrishabh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। इस दौरान मंगल आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। यह स्थिति आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है। परिवार के भीतर किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कुंभ राशि वालों को निवेश मं धन लाभ की बजाए कोई नुकसान भी हो सकता है, इसलिए धन का लेनदेन ध्यान से करें। रिश्तों में गलतफहमी या दूरी की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर दबाव महसूस हो सकता है। यात्रा पर अधिक खर्च होने के कारण परेशान रहेंगे।

Roti Vastu Tips: क्या आप दान करते हैं पहली और आखिरी रोटी? जानें क्या है वास्तु के नियम

Lucky Zodiac: 22 जून तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर-निवेश और परीक्षा में मिलेंगे शानदार परिणाम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें