फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन 2022 : मंगल का मीन राशि में प्रवेश आज, जानिए किन-किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Tue, 17 May 2022 11:19 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mars transit 2022: मंगल अति उत्साही,ऊर्जावान,आग्नेयास्त्रों,सेना तथा जमीन जायदाद के कारक हैं इनके राशि परिवर्तन का आम जन पर सीधा असर पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह पृथ्वीपुत्र मंगल आज 17 मई की सुबह 09 बजकर 32 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 27 जून की सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल अति उत्साही, ऊर्जावान, आग्नेयास्त्रों, सेना तथा जमीन जायदाद के कारक हैं इनके राशि परिवर्तन का आमजन पर सीधा असर पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल अत्यधिक भागदौड़ और अधिक खर्च का सामना करवाएंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा या तो आर्थिक हानि होगी अथवा कर्ज के रूप में दिया गया धन समय पर नहीं मिलेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए मंगल सभी परेशानियों का शमन करेंगे आप जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो उसमें सफलता जरूर मिलेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे और सहयोग भी मिलेगा। रोजगार की दिशा में किया गया हर प्रयास सफल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी प्रभाव बेहतरीन रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग है। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ही ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी ग्रह अनुकूल रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल धर्म और आध्यात्म के प्रति उन्नति प्रदान करेंगे। अनाथालयों की मदद करने एवं धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। अपनी रणनीतियों एवं योजनाओं को भी गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवा सकते हैं। अपनी सूझबूझ एवं संयम से काम लेंगे तो अत्यधिक सफल रहेंगे क्योंकि आपके लिए मंगल का प्रभाव हमेशा शुभ ही रहता है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद से दूर रहें,कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु दांपत्य जीवन में कहीं न कहीं कड़वाहट आ सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा मान सम्मान की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल आपके लिए कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। परिवार में मिले सुखद समाचारों से खुशी का माहौल रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें,विवादों से भी दूर ही रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल हमेशा अच्छे फल कारक ही रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध बढेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति उन्नति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित किंतु सुखद परिणाम दिलाएंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे फिर भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग प्राप्ति के योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए वरदान से कम नहीं है अपने अदम्य साहस के बलपर विषम परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सफलता के योग।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए मंगल उतार-चढ़ाव अधिक लाएंगे। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शत्रु पूर्णरूप से सक्रिय रहेंगे,आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको कई बार अत्यधिक मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। विवादित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अच्छा ही रहेगा किंतु कई बार देखा गया है कि ऐसी ग्रह स्थितियों में लोग बैठे-बिठाए ही मुसीबत पाल लेते हैं या जबरन अपने ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ ले लेते हैं इन्हीं सबसे आपको बचना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सामाजिक पद तथा जिम्मेदारियां बढ़ेंगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें