फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल का कर्क राशि में हुआ परिवर्तन, ये 5 राशि वाले लोग हो जाएं सतर्क

Tue, 11 Jul 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
11 जुलाई यानि मंगलवार की दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से मंगल ने अपनी चाल को बदल लिया है। मंगल अब मिथुन राशि से कर्क राशि में आ गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से मंगल ग्रह को बेहद मजबूत किंतु विनाशकारी ग्रह भी माना गया है। यही कारण है कि जब-जब यह विशाल ग्रह अपना स्थान बदलता है तो हर कोई सावधान हो जाता है। कर्क राशि में मंगल को नीच का माना जाता है इससे लगभग सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष राशि से मंगल का परिवर्तन चौथे घर में हो रहा है। जो कि पारिवारिक व सुख सुविधाओं से संबंधित माना जाता है। मेष राशि स्वामी भी मंगल हैं जो कि उनकी नीच माने जानी वाली राशि कर्क में गोचर होंगे। इसलिये आपके लिये स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय सही नहीं कहा जा सकता। शुरुआती समय में मकर राशि में चंद्रमा के प्रभाव से कुछ समय के लिये नीच भंग राज योग बन रहा है जिसका आपको लाभ मिल सकता है फिर भी मंगल के परिवर्तन के पश्चात थोड़ा सावधानी से काम लें।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृषभ राशि से मंगल का परिवर्तन तीसरे स्थान में हो रहा है जो कि पराक्रम का क्षेत्र माना जाता है। मंगल के परिवर्तन के कारण इस समय आप कार्यक्षेत्र में काफी दबाव महसूस कर सकते हैं।  

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि से मंगल का परिवर्तन द्वीतीय भाव में हो रहा है। जो कि धन का स्थान माना जाता है। मंगल का परिवर्तन मिथुन राशि से ही हो रहा है। परिवर्तन के कुछ समय बाद आप महसूस कर सकते हैं कि आपके खर्चों में इज़ाफ़ा कुछ ज्यादा ही हो रहा है और आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि में ही मंगल का परिवर्तन हो रहा है। इससे आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। छोटी छोटी बातों से आप अपने अंदर एक चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। यही चीज़ें आपके कार्य में भी बाधाएं बनकर सामने आ सकती हैं। नीच मंगल के कारण आप कुसंगति का शिकार भी हो सकते हैं। जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सिंह राशि से मंगल का परिवर्तन 12वें घर में हो रहा है। जो कि आपका व्यय व निवेश का घर है। 12वां मंगल क्रोध की प्रवृति को भी बढ़ाता है। इस समय आप स्वयं को मानसिक रूप से चिंतित महसूस कर सकते हैं। इस समय छोटे-छोटे रास्तों से धन कमाने के बारे में न सोचें। विशेषकर शेयर बाज़ार से दूर ही रहें। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि से मंगल का परिवर्तन वैसे तो लाभ घर में हो रहा है। लेकिन इस मंगल अपनी नीच राशि कर्क में होंगे जिस कारण आप भी इसके नकारात्मक प्रभाव की चपेट में आ सकते हैं। 

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला राशि से मंगल का परिवर्तन कर्म भाव में हो रहा है। कार्यक्षेत्र में नौकरी या व्यवसाय में हानि होने के संकेत भी हैं। या फिर आपके ऊपर कार्य का अत्यधिक दबाव आ सकता है। पिता के साथ संबंधों में या फिर पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। प्रेम प्रसंगों में भी चिंताओं के संकेत दिखते हैं।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि से मंगल का परिवर्तन नौंवे घर में होगा जो कि भाग्य का घर है। पिछले कुछ समय से अष्टम मंगल के कारण आप जिन चिंताओं या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से लड़ रहे थे, इस समय उनसे आपको राहत मिल सकती है। 

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि से मंगल का परिवर्तन अष्टम घर में हो रहा है। अष्टम घर का मंगल कभी-कभी वाहन दुर्घटना के योग बनाता है इसलिये वाहन आदि चलाते समय सतर्क रहें और किसी तरह का जोखिम न उठाएं तो बेहतर रहेगा। अग्नि आदि से भी आपको इस समय बचने की आवश्यकता है। 

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि से मंगल का परिवर्तन सप्तम घर में हो रहा है जो कि आपके दांपत्य का घर है। दांपत्य जीवन की ओर से आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। 

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि से मंगल का परिवर्तन छठे घर में हो रहा है। मंगल आपके रोग व शत्रु घर में विचरण करेंगें। यह समय आपके लिए शत्रु व रोग बढ़ाने वाला रहने के आसार हैं। किसी पुराने रोग व पुराने शत्रु के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राशि से मंगल का परिवर्तन पंचम भाव में हो रहा है जो कि आपकी बुद्धि व सोच का कारक है। इस समय यदि किसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो परीक्षा तो थोड़ा सावधानी पूर्वक करें, हड़बड़ी न करें और संयम के साथ ध्यान से सवालों के जवाब दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें