फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2022: 16 अक्तूबर को मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों को लाभ और किसे नुकसान

Sat, 15 Oct 2022 09:36 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mars transit 2022: मंगल अति उत्साही,ऊर्जावान,आग्नेयास्त्रों,सेना तथा जमीन जायदाद के कारक हैं इनके राशि परिवर्तन का आम जन पर सीधा असर पड़ता है। - फोटो : istock
Mangal Gochar 2022 : महान ग्रह मंगल वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 16 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में भ्रमण करते हुए ये 30 अक्तूबर को वक्री होंगे और पुनः 13 नवंबर की रात्रि 8 बजकर 30 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी राशि पर वक्री अवस्था में गोचर करते हुए ये 13 जनवरी की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर मार्गी होंगे और 12 मार्च को पुनः मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Ahoi Ashtami 2022: 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी अहोई अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त   

Diwali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला और कई अप्रत्याशित परिणामों का सामना देगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी किंतु परिवार में छोटे सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म और आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से  सावधान रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर नहीं मिलेगा। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए योजनाओं को भी गोपनीय रखेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल ऊर्जावान तो बनाएंगे लेकिन संघर्ष ही अधिक कराएंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु कामयाब नहीं रहेंगे। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। आय के साधन बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह की सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद का क्रय करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। कई बार आपको लगेगा कि जितनी मेहनत कर रहे हैं उतना प्रतिफल नहीं मिल रहा है इस सोच को ग्रह योग समझकर अपने ऊपर हावी न होने दें।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो सफलता चाहें जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। इन सबके बावजूद किसी न किसी कारण से तनाव की स्थिति रहेगी। बड़े भाइयों अथवा बड़े सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। सरकारी विभागों में भी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग भी पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर और लाभदायक रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और इससे संबंधित चिंता भी दूर होगी।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से दशम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी मिलाजुला और अप्रत्याशित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों में प्रारंभ में तो बाधा आएगी किंतु अंततः आप सफल रहेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और अदम्य साहस के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव उतार-चढ़ाव अधिक लाएगा विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले ही बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। विषम परिस्थितियों के बावजूद पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।  

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और विलंब लाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। ससुराल पक्ष से भी कुछ मनमुटाव बढ़ सकता है। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करते रहेंगे सावधान रहें।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह फल अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा विशेष करके,विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों  का सामना करवाएंगे  नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। यात्राके समय सामान चोरी होने से बचाएं। संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें