2 मई को मंगल ग्रह ने अपनी राशि बदल ली है। 2 मई की शाम के 4 बजकर 15 मिनट पर मंगल मकर राशि में प्रवेश किया। इस बार मंगल सर्वार्थ सिद्धि योग में मंगल अपनी उच्च राशि में रहेगा। अमूमन मंगल एक राशि पर 40 से 50 दिनों तक ही रहता है लेकिन इस बार मंगल मकर राशि में 6 महीनों तक रहेगा। मकर राशि में मंगल के प्रवेश से मकर,मेष, कर्क और सिंह राशि प्रभावित होगी। वहीं सिंह, वृश्चिक और मीन राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
2 of 13
aries
मेष राशि- इस राशि के स्वामी मंगल है। यह आपकी कर्मभाव में वक्री शनि को छोड़कर उच्च स्थान पर जा रहे हैं। जिसके चलते इस राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है वहीं व्यापार करने वालों के लिए शुभ समय है। यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
वृष
वृष राशि- मंगल का गोचर आपकी कुंडली में नौवें भाव में रहेगा। सुदूर स्थलों तक की गई लम्बी यात्राएं सफल होंगी। धर्म-कर्म की ओर मन आकृष्ट होगा। जीवनसाथी के प्रगतिशील होने के भी योग हैं। यदि आपने काम का सम्बन्ध विदेश से है तो समय और भी अनुकूल रहेगा।
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि- यह गोचर स्वास्थ्य के लिए कम अनुकूल है, अतः आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होगा लेकिन कई मामलों में लाभ का प्रतिशत बढ़ सकता है। धन, वाणी व परिवार का ख्याल रखें।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि- मंगल का मकर राशि में गोचर मिला-जुला परिणाम देगी। नौकरी, कारोबार और संतान के लिए काफी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन यदि विवाहित हैं तो आपसी लड़ाई झगड़े से बचना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि- मंगल का गोचर आपकी कुंडली में छठवें भाव में रहेगा। इस अवधि में दूर की यात्राओं के दौरान कुछ कठिनाई रह सकती है। घरेलू जीवन व वैवाहिक जीवन में भी कुछ असंतोष रह सकता है, लेकिन ऐसे काम जिनमें कम्पटीशन हो उसके लिए समय काफी अनुकूल है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि- मंगल का गोचर आपकी कुंडली में पांचवें भाव में रहेगा। कामकाजी जीवन में आपको नाम व प्रसिद्धि मिल सकती है। पदोन्नति की उम्मीद भी कर सकते हैं। लाभ प्राप्ति के भी नये अवसर आपको मिल सकते हैं।
8 of 13
तुला राशि
तुला राशि- मंगल का गोचर आपकी कुंडली में चौथे भाव में रहेगा। यह ग्रह परिवर्तन आपके लिए शुभ है। आर्थिक मामलों में आपको फायदा मिलेगा, धन लाभ के कई मौके पास आएंगे। दांपत्य जीवन में आपको थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि- मंगल का गोचर आपकी कुंडली में तीसरे भाव में रहेगा। मान-सम्मान बढ़ने के भी योग हैं, लेकिन कुछ मित्र नाराज हो सकते हैं तो वहीं कोई विरोधी मित्र भी बन सकता है।
10 of 13
धनु राशि
धनु राशि- इस राशि के जातको के लिए यह गोचर मिला-जुला रहने वाला रहेगा। धन के मामले में यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ ऐसा समय आएगा जिसमें आपको धन खर्च भी करना पड़ सकता है। संतान पक्ष के मामले को लेकर आपके सामने कई तरह की परेशानियां आ सकती है।
11 of 13
मकर राशि
मकर राशि- मंगल का यह राशि परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है। आपकी राशि में यह उच्च स्थान पर आ रहे हैं। इससे इस राशि के जातकों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही भूमि या भवन खरीदने के योग बनेंगे।
12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि- मंगल आपकी कुंडली में बारहवें भाव में रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। बेकार के खर्चे हो सकते हैं। इस समय आत्मनिर्भर रहना बहुत जरूरी होगा।
मीन राशि- इस परिवर्तन से दूर की यात्राएं सुखद और मंगलकारी रहेगी। इसका कारण मंगल का लाभ घर में उच्च भाव में हो रहा। नौकरी और व्यवसाय में मंगल का परिवर्तन आर्थिक मामलों में मजबूती लाएगी। दोस्तों और सहयोगियों से लाभ मिलेगा।