फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मार्च को मंगल का राशि परिवर्तन इन चार राशि वालों के लिए होगा घातक, जानें उपाय

Wed, 18 Mar 2020 08:19 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
इस 22 मार्च को ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस राशि परिवर्तन वह मकर राशि में प्रवेश करेगा और 4 मई तक यह इसी राशि में स्थित रहेगा। मकर राशि में मंगल के गोचर से चार राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां इस प्रकार हैं...
विज्ञापन

2 of 5
rashi
मिथुन राशि वालों को होगी परेशानी
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन अशुभ साबित हो सकता है। मंगल के इस गोचर के कारण कई समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। स्वास्थय संबंधित परेशानियां भी इस समय आपको परेशान कर सकती हैं। लोगों से मधुर व्यवहार रखना होगा, नहीं तो परेशानियां और भी अधिक बढ़ जाएंगी।  
उपाय - मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में लाल सिंदूर चढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 5
rashi
कन्या राशि वाले रहें सावधान
कन्या राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन अशुभ रह सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के इस गोचर के कारण आपकी ल़ड़ाईयां अधिक हो सकती हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। संतान को लेकर भी आप कुछ परेशान रह सकते हैं। संतान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।  
उपाय - मंगलवार का व्रत रखें।

4 of 5
rashi
मकर राशि वालों के लिए होगा ये अशुभ समय
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिर्वतन शुभ नहीं कहा जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण आपको अधिक गुस्सा आ सकता है। पारिवारिक जीवन पर भी इसका बूरा असर देखने को मिलेगा। व्यापारिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए इस समय सावधान रहें।
उपाय - मंगलवार को पूजा के समय बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi
कुंभ राशि वाले रहें चुनौतियों के लिए तैयार
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन अशुभ रह सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण खर्चों में इजाफा हो सकता है। स्वास्थय संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। आर्थित हालात खराब हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्चा करें।
उपाय - मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें