फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 सितंबर को नीच राशि में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 नवंबर तक इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

Tue, 15 Sep 2026 11:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष के अनुसार 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौती बढ़ा सकता है। जानें किन 4 राशियों को 12 नवंबर तक सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
1 of 5
मंगल का कर्क राशि में गोचर - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और संघर्ष का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल की स्थिति में बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं और इस राशि में लगभग 12 नवंबर तक रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार कर्क राशि मंगल की नीच राशि मानी जाती है, इसलिए इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार, स्वास्थ्य और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। खासतौर पर चार राशियों को इस अवधि में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं किन राशियों को मंगल के इस गोचर के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

2 of 5
घर-परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर घरेलू और पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। घर-परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। माता की सेहत को लेकर भी आपको अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपका मूड प्रभावित हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। अचानक आने वाले खर्च आपकी आर्थिक योजना को प्रभावित कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो तो गुस्से के बजाय बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें।

विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या अधिकारी से मतभेद होने की स्थिति में संयम बनाए रखें। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मंगल का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए वाणी और पारिवारिक संबंधों के मामले में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। छोटी-सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है, इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही से बचना होगा। खान-पान में अनियमितता परेशानी बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या अधिकारी से मतभेद होने की स्थिति में संयम बनाए रखें। आर्थिक मामलों में भी बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

4 of 5
किसी विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि छोटी बात भी कानूनी परेशानी का रूप ले सकती है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर खर्चों में वृद्धि का संकेत दे सकता है। अचानक ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई होगी। इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों में दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि छोटी बात भी कानूनी परेशानी का रूप ले सकती है। इस अवधि में कोई बड़ा नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाहन और मशीनरी से जुड़े काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर कुछ मामलों में चुनौती लेकर आ सकता है। वाहन और मशीनरी से जुड़े काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी रणनीति को सभी के सामने साझा करने से बचें। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बेहद जरूरी होगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने या बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से नुकसान हो सकता है। यदि कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी के बजाय उचित समय और परिस्थितियों का आकलन करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें