फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2024: मंगल का अपनी मूल त्रिकोण राशि में प्रवेश से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य

Wed, 05 Jun 2024 04:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी ग्रहों में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह और सेनापति माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। मंगल ग्रह किसी एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। मंगल को मेष और वृश्चिक राशियों का स्वामी ग्रह माना गया है। आपको बता हैं कि मंगल ग्रह बीते 01 जून को दोपहर 03 बजकर 27 मिनट पर अपनी मूल राशि में परिवर्तन करते हुए मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल के मेष राशि में गोचर करने से कुछ राशियों का भाग्य भी चमक सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।


 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। मंगल आपकी कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े प्रतियोगियों के लिए यह समय बेहद उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो अवसर अच्छा है। प्रयास कर सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
मंगल का अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में आना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की और नौकरी में प्रमोशन के योग बन हुए हैं। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपको मनोनुकूल फल प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जमीन-जायदाद के मामले हल होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का मेष राशि में प्रवेश बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। मंगल का गोचर आपकी राशि से धन भाव में भ्रमण करना बहुत ही अच्छा कह सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे । कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। काफी पुराना जायदाद संबंधी विवाद हल होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें