फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल की होगी शनि के घर में एंट्री, जानें किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी और किसकी बढ़ेगी समस्याएं

Fri, 13 Feb 2026 10:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars Transit In Aquarius 2026: मंगल का कुंभ में गोचर कुछ राशियों के लिए तरक्की और साहस लेकर आएगा, तो कुछ के लिए सावधानी और संयम की परीक्षा भी ले सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mars Transit In Aquarius 2026: ज्योतिष में मंगल देव को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और वर्ततमान में वह मकर राशि में विराजमान हैं। वह 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ शनि की राशि है, जिन्हें न्याय और कर्म का कारक माना जाता है। जबकि मंगल देव युद्ध, साहस, ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे में मंगल का शनि के घर में आना कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है। साथ ही कार्यों को लेकर सामान्य से अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता बनी रहेगी। परंतु कुछ राशि वालों को लाभ मिलने की उम्मीदें हैं। ऐसे में आइए मंगल गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।
  • आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा।
  • नौकरी के मौके मिलेंगे और व्यापार में धन लाभ के भी अच्छे योग बनेंगे। 
  • नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों को इस दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • मंगल का प्रभाव आपका तनाव बढ़ा सकते हैं और कार्यस्थल पर भी दबाव बढ़ सकता है। 
  • इस समय कोई नया काम न करें।
  • निर्णय सोच-समझकर लें।
  • किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। 

4 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के जातकों को काम में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। 
  • सेहत का ध्यान रखना होगा और निवेश ध्यान से करें।
  • छोटी-छोटी गलतियां बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। 
  • यात्रा और दस्तावेजों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
विज्ञापन

5 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिश्ते थोड़ा नकारात्मक हो सकते हैं।
  • कार्यस्थल पर धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा।
  • नए लोगों से मिलकर किसी समस्या में आ सकते हैं।
  • परिस्थितियों के प्रति धैर्यवान रहें।
विज्ञापन

6 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों को रिश्तों में संयम रखना होगा।
  • काम करने को लेकर मन आपका अधिक साझेदारी की ओर रहेगा। 
  • दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
  • व्यापार में बातचीत से मामलों को सुलझाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

7 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातक करियर को लेकर अधिक जागरूक बनेंगे। 
  • आपके प्रयास सफल होंगे और समाज में सम्मान आपका बढ़ेगा।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। 
  • स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की आवश्यकता है।

8 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि के जातक खर्चों के साथ सामंजस्य बिठाने में सक्षम होंगे।
  • कोई वाहन खरीने की कामना पूरी होगी।
  • रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 
  • प्रेम संबंधों में सकारात्मकता देखने को मिल सकती है।

9 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है। 
  • पुरानी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा।
  • कुछ मामलों में कानूनी विवाद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए विवादों से बचकर रहें।

10 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि के लिए यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
  • नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में मेहनत अधिक लगेगी। 
  • इस समय अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
  • भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें।

11 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा तनाव भरा रह सकता है।
  • सेहत परेशान कर सकती हैं।
  • आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। 
  • निवेश सोच-समझकर करें।
  • करियर और व्यापार में नई दिशा मिलेगी।
 

Navpancham Rajyog: नवपंचम राजयोग से इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, नई नौकरी के बनेंगे योग

12 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि में ही मंगल का गोचर हो रहा है, इसलिए आपके जीवन में गतिविधियां बढ़ेंगी। 
  • भूलकर भी आप धन का लेनदेन न करें
  • तरक्की पाने के लिए आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
 

कुंभ राशि में बन रहा दुर्लभ महाग्रहण योग, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

विज्ञापन

13 of 13
Mars Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों को भाग्य का साथ थोड़ा कम मिल सकता है। 
  • मेहनत ही आपका सहारा बनेगी। 
  • आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी ।
  • मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें।

 

Solar Eclipse 2026: इस राशि में साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव
Panchgrahi Rajyog 2026: पंचग्रही राजयोग से इन 3 राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें