फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar: बड़ा मंगल के बाद मंगल करेंगे महागोचर, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Tue, 05 May 2026 12:24 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

5 मई 2026 के पहले बड़ा मंगल और 11 मई के मंगल गोचर का ज्योतिषीय प्रभाव जानें। किन राशियों को मिलेगा भूमि-भवन, धन और समृद्धि का लाभ, विस्तार से पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल 11 मई 2026 को अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं और 21 जून तक यहीं स्थित रहेंगे। इसके बाद वे शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से यह परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। इस अवधि में कई लोगों के साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, साथ ही भूमि-भवन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहेगा जो लंबे समय से अपने घर या संपत्ति का सपना देख रहे हैं। अब जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर भाग्यशाली साबित होगा।
विज्ञापन

2 of 4
जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर विशेष रूप से शुभ रहने वाला है क्योंकि मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आर्थिक स्थिति में मजबूत सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जिस भी कार्य में प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। यदि जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। साथ ही नया घर लेने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह मंगल गोचर काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा और निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही आपका आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
वाहन या नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद शुभ संकेत दे रहा है। जो लोग वाहन या नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें