फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

08 को मंगल का राशि परिवर्तन, इन चार राशियों के लिए खड़ी करेगा परेशानी

Tue, 04 Feb 2020 05:14 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
मंगल का धनु राशि में गोचर
सैन्य, शक्ति, युद्ध, क्रोध और पराक्रम का कारक मंगल 08 फरवरी को वृश्चिक राशि से बृहस्पति की राशि धनु में गोचर करेगा। मंगल इस राशि में 22 मार्च 2020 तक रहेगा। इसके बाद यह मकर राशि में जाएगा। धनु राशि गुरु की राशि है जो मंगल का मित्र है। ऐसे में मंगल का इस भाव मेें प्रभाव सकारात्मक रहेगा। परंतु अन्य राशियों पर इसका प्रभाव शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर मंगल ग्रह के गोचर का प्रभाव...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कई योजनाओं को आप सफलता का रूप देंगे। आपको अच्छा आर्थिक लाभ भी होगा। वहीं आपके पिताजी के लिए यह गोचर अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। उनका स्वास्थ्य इस दौरान खराब हो सकता है। आपके भाग्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। उच्च रक्तचाप या अनियमित रक्तचाप, चोट लगना, दुर्घटना या किसी प्रकार का ऑपरेशन इस समय में हो सकता है। इस अवधि में वाहन चलाते समय सावधानी रहें। इस दौरान आपको धन हानि होने की भी संभावना बन सकती है। 

4 of 13
rashi
मिथुन
आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां आएंगी। लाइफ पार्टनर के व्यवहार में बदलाव आएगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना रहेगी। वहीं दूसरी ओर, जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे नतीजे मिलेंगे और पदोन्नति के योग भी बनेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
शत्रुओं पर आपका भय बना रहेगा। नौकरी में आपको जबरदस्त नतीजे मिलेंगे। आपको अपने पुराने किसी ऋण या लोन को चुकाने में सफलता मिलेगी और आप राहत की सांस लेंगे। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन वे आवश्यक भी होंगे, इसलिए आपको कोई बोझ महसूस नहीं होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
इस दौरान कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इसमें आपको कामयाबी मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
माताजी सेहत बिगड़ सकती है। उनकी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपके संबंध अच्छे बनेंगे। इस दौरान अचानक से कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। 

8 of 13
rashi
तुला
आपका साहस बढ़ेगा। आप अपने निजी प्रयासों से जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और आपको कार्यक्षेत्र में भी बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आप कटु वचन भी बोल सकते हैं, जिसका असर आपके संबंधों पर पड़ सकता है। परिवार के लोगों में आपका सम्मान कम हो सकता है और आपके अपने आप के विरुद्ध खड़े हो सकते हैं, इसलिए इससे बचने का आपको प्रयास करना चाहिए। हालांकि धन के मामले में यह समय अनुकूल रहेगा। 

10 of 13
rashi
धनु
आपकी पर्सनैलिटी में बदलाव आएँगे। आप अधिक आत्मविश्वास से अपने कामों को संपादित करेंगे, जिसकी वजह से आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी, लेकिन आप अति आत्मविश्वास का शिकार भी हो सकते हैं। 

11 of 13
rashi
मकर
आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने की संभावना बनेगी। इतना ही नहीं, परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसकी वजह से भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

12 of 13
rashi
कुंभ
सरकार और राज्य पक्ष से अच्छे संबंध बनेंगे, जिससे आपके संपर्कों में बढ़ोतरी होगी और आपको अच्छा धन लाभ मिलेगा। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रसूखदार लोगों से मेल मुलाकात संभव होगी, जिससे आप जीवन में उन्नति करेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकार और राज्य पक्ष से अच्छे संबंध बनेंगे, जिससे आपके संपर्कों में बढ़ोतरी होगी और आपको अच्छा धन लाभ मिलेगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी और आप की गणना विशेष लोगों में होने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें