फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2026: मंगल करेंगे मीन राशि में गोचर और बनेगी शनि-मंगल की युति, इन राशियों को होगा लाभ

Mon, 23 Mar 2026 01:16 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars Transit 2026: 2 अप्रैल 2026 को मंगल देवगुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
मीन राशि में शनि-मंगल युति - फोटो : adobe stock
Mars Transit 2026: 02 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पर पहले से शनिदेव विराजमान हैं जिसके कारण मीन राशि में शनि-मंगल की युति बनेगी। मीन राशि पर देवगुरु बृहस्पति का स्वामित्व होता है। वहीं ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और मंगल को युद्ध, साहस, पराक्रम और  भूमि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शनि और मंगल दोनों की ही गिनती पाप ग्रहों में होती है और दोनों का एक ही राशि में आने से प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि कुंडली में ग्रहों की स्थिति से कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव  पड़ता है। जिससे कुछ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मंगल के मीन राशि में गोचर और शनि के साथ युति होने से कैसा प्रभाव रहने वाला होगा। 

Weekly Lucky Horoscope: मार्च का आखिरी सप्ताह इन 3 राशियों के लिए लकी, पढ़ें राशिफल



 
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
02 अप्रैल को मंगल-शनि की युति मीन राशि में बनने से वृषभ राशि वालों के लिए उनकी कुंडली के 11वें भाव पर असर दिखाएगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुंडली का यह भाव धन, संपत्ति, इच्छापूर्ति और मित्रों से संबंधित होता है। इस भाव में मंगल शनि की युति से आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आय के कई और नए स्त्रोतों से आपको  फायदा देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ मामलों में आपको सावधानी दिखानी पड़ सकती है। 

शुक्र-चंद्रमा की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन तीन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
02 अप्रैल को मंगल का मीन राशि में गोचर होना आपके लिए करियर-कारोबार के नजरिए से अच्छा रह सकता है। आपकी राशि से 10 वें भाव में शनि-मंगल की युति होगी। कुंडली का यह भाव करियर, कारोबार, सफलता और यश-प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है। दशम भाव में मंगल-शनि की युति के आपको नौकरी-व्यापार में अच्छी सफलता दिलाएगा। मित्रों और सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ आपको मिलेगा। 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए 02 अप्रैल को मंगल-शनि की युति आपके अष्टम भाव में होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का आठवां भाव आयु, पैतृक संपत्ति, अचानक लाभ और गुप्त विद्याओं से संबंधित होता है। शनि-मंगल की युति का सकारात्मक प्रभाव आपके संपत्ति, नाम और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। शनि-मंगल की युति 8वें भाव में होने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में आपको अचानक लाभ हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए मंगल-शनि की युति आपके छठे भाव पर असरकारी रहेगा। कुंडली का छठा भाव सेहत, कर्ज, कंपटीशन और शत्रु का स्थान माना जाता है। ऐसे में मंगल-शनि की युति से आपके शत्रुओं पर विजय दिलाने में कामयाबी मिलेगी। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। लेकिन आपको इस दौरान किसी दूसरे के वाहन चलाने से बचना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
02 अप्रैल को मीन राशि में होने वाली शनि-मंगल युति कुंभ राशि के जातकों के दूसरे भाव यानी धन और वाणी पर प्रभाव डालेगी। ऐसे में मंगल-शनि की युति से आपको धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।  पारिवारिक संबंधों में विरोधावास देखन को मिल सकता है। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें