फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मई से 20 जून तक इन राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता, मंगल गोचर से बनेगा रूचक राजयोग

Thu, 23 Apr 2026 12:54 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

11 मई 2026 को जब मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर होंगे तो रूचक राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों को कार्यों मेंं मिल सकती है अच्छी सफलता। 
विज्ञापन
1 of 4
ज्योतिष में रूचक योग का महत्व - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में ग्रहों और उनकी समय-समय पर बदलती हुई चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल बदलने पर इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। ग्रहों के गोचर करने से शुभ राजयोग का निर्माण होता है। पंचांग के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 11 मई से अपनी स्वराशि मेष में गोचर करने वाले हैं जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा। मंगलदेव अपनी स्वराशि मेष में 20 जून तक विराजमान होंगे। मंगल के मेष राशि में गोचर करने से रूचक राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रूचक राजयोग को बहुत अधिक शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। यह रूचक राजयोग तब बनता है जब मंगल अपनी स्वराशि मेष या वृश्चिक राशि में, अपनी उच्च राशि मकर में होकर केंद्र के भाव में विराजमान होते है। रूचक राजयोग से व्यक्ति साहसी, प्रभावशाली और काफी ऊर्जावान बनता है। जिन लोगों की कुंडली में यह राजयोग बनता है वह व्यक्ति सेना, पुलिस, प्रशासन और खेल के क्षेत्र में ऊंचा और अच्छा मुकाम हासिल करता है। आइए जानते हैं 11 मई से लेकर 20 जून तक बना रूचक राजयोग किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ दिलाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि में मंगल ग्रह अपनी ही राशि में गोचर होकर शुभ और प्रभावशाली रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे, जिससे बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपके साहस और कार्य करने की क्षमता में वृद्धि दिलाएगा। करियर-कारोबार के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही शुभ रहेगा। नई योजनाओं में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आने वाले समय में आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का मेष राशि में गोचर आपके भाग्य के स्थान पर होगा। कुंडली का नवम भाव भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा का स्थान माना जाता है। इसमें आपके रुके हुए काम जल्द से जल्द पूर होने के योग हैं। जो लोग उच्च शिक्षा हासिल करना चाह रहे हैं उनको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। इसके अलावा आपकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। 

Guru Pushya Yog 2026: गुरु पुष्य योग आज, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

विज्ञापन

4 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यहां पर मंगल का गोचर आपके 10वें भाव में होगा। कुंडली का दशम भाव कर्म और करियर से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में रूचक राजयोग बनने पर इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी और नए अवसरों की प्राप्त हो सकती है। जो लोग किसी तरह के बिजनेस आदि से जुड़े हुए हैं उनके व्यापार में अच्छा खासा विस्तार हो सकता है। 

Saptank Yog: शुक्र-शनि का सप्तांक योग, इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें