फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य-मंगल की युति से बनेगा मंगलादित्य राजयोग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के प्रबल योग

Wed, 25 Mar 2026 04:47 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

02 अप्रैल 2026 को मीन राशि में मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
मंगलादित्य राजयोग - फोटो : amar ujala
02 अप्रैल 2026 को सूर्य-मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। 02 अप्रैल को बनने वाला मंगलादित्य राजयोग गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में बनेगा। ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, भूमि, रक्त, युद्ध और क्रोध के कारक माने जाते हैं वहीं सूर्यदेव को मान-सम्मान, आत्मविश्वास, मान-सम्मान, सरकारी नौकरी और पिता के कारक माने जाते हैं। ऐसे में जब सूर्य और मंगल की युति बनती है तो सभी राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 2 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ग्रहों के राजा सूर्य देव विराजमान हैं। आइए जानते हैं मंगलादित्य राजयोग बनने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 

Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से किन राशि वालों की बदलेगी तकदीरें और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए मंगलादित्य राजयोग करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। नौकरी करने वाले लोगों के नई तरह की जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिल सकता है। वहीं जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनके लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा और डील हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और नई नौकरी के कुछ बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। 

Ketu Nakshatra Parivartan: 29 मार्च को केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ और सफलता

विज्ञापन

3 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए मंगलादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह योग आपकी राशि से चौथे भाव में बनेगा जिससे आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके रूके हुए काम पूरे होने की अच्छी संभावना है। इसके अलावा प्रॉपर्टी और वाहन आदि की खरीदारी के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान आपको किसी बड़े पुरस्कार से भी नवाजा जा सकता है। 

Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए मंगलादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। इस दौरान आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लेकिन आपको इस दौरान जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें