फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह-नक्षत्र: 22 अक्तूबर को मंगल का उदय, जानें आपके लिए मंगल या अमंगल

Mon, 21 Oct 2019 10:29 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
मंगल - फोटो : अमर उजाला
महान पराक्रमी ग्रह पृथ्वीपुत्र मंगल 22 अक्टूबर की मध्यरात्रि पश्चात कन्याराशि में पूर्व दिशा में उदय हो रहे हैं, यहां से 10 नवंबर को दोपहर बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन हो या उदय होना और अस्त होना फलित ज्योतिष के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि जिस जातक की जन्म कुंडली में मंगल अस्त हो या कमजोर हो उनमें ऊर्जा शक्ति की कमी देखी जाती है और रक्त विकार संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। मंगल के उदय होने से शासन सत्ता पर तो इसका प्रभाव पड़ेगा ही प्राणियों के निजी जीवन में भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अतः सभी 12 राशियों के लिए इनका उदय होना इस तरह का प्रभाव डालेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- थकावट दूर होगी, स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा, शत्रु परास्त होंगे, मुकदमों में सफलता मिलेगी। ऋण रोग और शत्रुओं से भय समाप्त होगा किंतु अधिक व्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- शिक्षा प्रतियोगिता में आशा अनुरूप सफलता मिलेगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी किंतु प्रेम संबंधों के मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए बेहतर है कि अपने करियर और शिक्षा पर ध्यान लगाएं।
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- मकान वाहन संबंधी चिंता तो दूर होगी किंतु माता के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मानसिक अशांति रहेगी, धैर्य और संयम से काम लें यात्रा के समय सामान भूलने अथवा चोरी होने से बचाएं।
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी किंतु परिवार के बड़े लोगों अथवा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। अपनी ऊर्जा शक्ति का सदुपयोग सही दिशा में करें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- सिंह राशि वालों की आर्थिक तंगी तो दूर होगी किंतु, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें कड़वा बोलने से बचें। किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। षड्यंत्र का शिकार होने से बचे वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- मंगल का उदय होना आप में नई ऊर्जा शक्ति का संचार कर देगा अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य को अंतिम रूप दे और जब तक योजना पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि- कष्ट कारक यात्रा हो सकती है भागदौड़ पर अधिक खर्च होगा किंतु, विदेश यात्रा से लाभ होगा अथवा विदेशी कंपनियों में नौकरी हेतु आवेदन कर सकते हैं शत्रु बनेंगे भी और स्वयं नष्ट भी होंगे इसलिए चिंता ना करें।
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, रुका हुआ धन आएगा, कुछ आर्थिक विवाद के कारण बड़े भाइयों से मतभेद हो सकता है इसे ग्रहयोग समझकर तूल न दें धैर्य से काम ले।

10 of 13
राशि
धनु राशि- शासन सत्ता का भरपूर सदुपयोग करेंगे उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेगा। कोई भी नया कार्य अथवा अनुबंध करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि- आपके लिए मंगल का उदय होना कई अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु परेशान ना हो अपने पराक्रम से इन सब पर विजय पा लेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- कुंभ  राशि वालों को मंगल का उदय होना मिलाजुला फल देगा। एक ओर जहां आर्थिक मजबूती होगी वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी पड़ेगा शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधानी बरतें।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- दांपत्य जीवन में कुछ कटुता तो आ सकती है किंतु, शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी।व्यापार की दृष्टि से यह अवधि बेहतर  रहेगी शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें