फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सितंबर से मंगल चलेगा उल्टी चाल, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 08 Sep 2020 07:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
मंगल वक्री 2020 - फोटो : अमर उजाला
मंगल ग्रह 10 सितंबर 2020 को मेष राशि में वक्री चाल चलेंगे और 4 अक्टूबर 2020 तक इसी अवस्था में रहेंगे। मंगल की वक्री चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस दौरान कई राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि पर मंगल की वक्री चाल का प्रभाव क्या होगा। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
इस अवधि में मानसिक परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
अपनी सेहत का ध्यान रखें। राह में चुनौतियां आने की संभावना है। साहस के साथ-साथ धैर्य से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
आमदनी में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय बनते-बनते काम रुक सकते हैं। हालांकि जमीन से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है। अपने गुस्से को काबू करें।

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
मंगल की वक्री चाल का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है। कारोबार में बदलाव के संकेत हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
विद्यार्थियों को इस अवधि में उत्तम फल नहीं मिलेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में निराशा बनी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखा जा सकता है। इसके कारण परिजनों या रिश्तेदारों से अनबन भी हो सकती है।

8 of 13
राशि
तुला
आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के साथ-साथ धन हानि भी हो सकती है। इस बीच किसी के साथ मिलकर अभी नए कार्य की शुरूआत करना ठीक नहीं रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
सेहत में सुधार हो सकता है। इस दौरान अचल संपत्ति के बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। हालांकि कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सीनियर्स के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

10 of 13
राशि
धनु
प्रेम संबंध के लिए परिस्थिति ठीक नहीं है। प्रियतम के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान आपके खर्चों में भी बढोतरी होने की संभावना है।

11 of 13
राशि
मकर
धन लाभ के योग बन रहे हैं। भूमि से संबंधित मामलों में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

12 of 13
राशि
कुंभ
वक्री मंगल के कारण आपकी राह में चुनौतियां आएंगी। इसलिए तैयार रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। इस दौरान आपको चोट लगने की भी संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
तरक्की के मार्ग खुलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। यदि प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हैं तो लाभ के योग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें