फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से मंगल ग्रह चलेंगे सीधी चाल, किन राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी

Thu, 12 Nov 2020 10:41 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
मार्गी अवस्था में चलते हुए ये 24 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष ग्रंथों में मंगल ग्रह को अति उत्साही, ऊर्जावान, साहसी, गोला, बम, बारूद तथा आग्नेयास्त्रों आदि का स्वामी माना जाता है। इनके प्रभाव से जातक डॉक्टर, इंजीनियर, फौजी तथा पुलिस विभाग के बड़े पदों पर आसीन रहता है। फलित ज्योतिष में पराक्रम और कर्म के कारक महान ग्रह मंगल दो माह चार दिन तक वक्री अवस्था में गोचर करने के बाद 14 नवंबर, शनिवार की सुबह  6 बजकर 04 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले ये 10 सितंबर की प्रातः 3 बजकर 48 मिनट पर वक्री हुए थे। मार्गी अवस्था में चलते हुए ये 24 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए इनके मार्गी होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि स्वामी मंगल हानिभाव में गोचर कर रहे हैं जिनके प्रभावस्वरूप अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय हानिप्रद रहेगा सावधान रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। दुर्घटना से भी बचें। जब तक मंगल मीन राशि में गोचर करें तबतक किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना अधिक रहेगी। 24 दिसंबर तक के मध्य इस लग्न में पैदा हुए बच्चे मांगलिक माने जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से लाभभाव में मंगल का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा यद्यपि आपकी राशि के लिए इनका प्रभाव बहुत शुभ नहीं रहता फिर भी आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद हो सकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। नशा करने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से दूर ही रहना श्रेयस्कर रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ उदासीनता रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से कर्म भाव में मंगल का मार्गी होना कई मामलों में बेहतरीन सफलता दिलाएगा यद्यपि माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता कारक हो सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि अच्छी सफलता के योग। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे और रुका हुआ धन भी आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन खरीदने का भी योग। मित्रों से भी सहयोग की उम्मीद। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं।
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से भाग्यभाव में मंगल का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिये आवेदन अथवा विदेशी  नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के भी योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से अष्टमभाव में मंगल का गोचर काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। इस राशि के जातकों के लिए मंगल अकेले राजयोग कारक होते हैं किंतु गोचर प्रतिकूल रहने के कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। पैर में भी चोट लगने अथवा छोटे-मोटे ऑपरेशन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इन सबके होते हुए भी रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। 24 दिसंबर तक इस लग्न में पैदा हुए बच्चे मांगलिक माने जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से सप्तमभाव में मंगल का गोचर दांपत्य जीवन के लिए तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। विवाह संबंधित मामलों में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। 24 दिसंबर तक इस लग्न में पैदा हुए बच्चे भी मांगलिक माने जाएंगे।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से छठेभाव में मंगल का मार्गी होना कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किन्तु झगड़े विवाद अथवा कोर्ट कचहरी के मामलों का निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें, अन्यथा वह पैसा समय पर नहीं मिलेगा। संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार प्राप्ति के भी योग। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना बेहतर।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम भाव में मंगल का गोचर शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय वरदान की तरह है इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पूरी तन्मयता से लग जाएं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। आय के साधन और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। कोई न कोई विवाद भी हो सकता है।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर किसी ना किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति तो दे सकता है किंतु मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। मित्रों अथवा संबंधियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें। कार्य-व्यापार में धोखाधड़ी होने से बचें और किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम तथा शर्तों को गहनता से जांच कर लें। 24 दिसंबर तक इस लग्न में पैदा होने वाले बच्चे भी मांगलिक माने जाएंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से तृतीय भाव में मंगल का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से गोचर अच्छे फलदायक रहेगा। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। अपनी जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें और अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न हो तो इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने ना दें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से धनभाव में मार्गी मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रूका हुआ धन भी आएगा किंतु पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, रक्त एवं नेत्र संबंधी विकार से बचें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें और झगड़े विवाद के मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में लेनदेन के प्रति अधिक सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का मार्गी होना स्वास्थ्य के प्रति अनुकूल रहेगा और नई ऊर्जा शक्ति का संचार हो जाएगा। अपने कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन से कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए गोचर बेहतरीन फलदायक रहेगा। सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। 24 दिसंबर तक इस लग्न के मध्य पैदा हुए बच्चे मांगलिक कहे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें