वृषभ राशि
इस अवधि में आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद हो सकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। नशा करने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से दूर ही रहना श्रेयस्कर रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ उदासीनता रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।