फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2024: शनि के मार्गी होते ही इन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

Wed, 20 Nov 2024 03:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Margi Shani November 2024: कर्मफल दाता शनिदेव 15 नवंबर 2024 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हो चुके हैं। इससे पूर्व 30 जून से शनि वक्री थे और 139 दिन बाद शनि ने अपनी चाल परिवर्तन की है और अब यह 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में मार्गी रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
शनि मार्गी 2024 - फोटो : amar ujala
Shani Margi 2024:  कर्मफल दाता शनिदेव 15 नवंबर 2024 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हो चुके हैं। इससे पूर्व 30 जून से शनि वक्री थे और 139 दिन बाद शनि ने अपनी चाल परिवर्तन की है और अब यह 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में मार्गी रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे जहां यह फरवरी 2028 तक  रहेंगे। 

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व है। शनि ग्रह को राशि परिवर्तन में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह है। ऐसे में इनका प्रभाव लोगों के जीवन पर काफी लंबे समय तक रहता है। शनि राशि परिवर्तन के अलावा समय-समय पर मार्गी और वक्री भी होते रहते हैं। मार्गी शनि जहां कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ला सकता है वहीं कुछ राशियों पर उनकी टेढ़ी नजर भी रहती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि देव की टेढ़ी नजर रहने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 4
शनि मार्गी 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- शनि देव कर्क राशि के सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी हैं और उनके अष्टम भाव में मार्गी हुए हैं। अष्टम आयु भाव में मार्गी शनि होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी नुकसान होने की संभावना है।  कार्यक्षेत्र में आपको कोई बदनाम करने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। धन हानि हो सकती है। इस दौरान वाद-विवाद से बचकर रहें।
विज्ञापन

3 of 4
शनि मार्गी 2024 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए शनि देवी छठे और सप्तम भाव के स्वामी माने जाते हैं और सिंह राशि के सप्तम भाव में शनि मार्गी हुए हैं। सिंह राशि के लिए शनि देव का प्रभाव मिलाजुला रह सकता है। जो जातक विवाह करना चाहते हैं उनको अभी इंतजार करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करने की कोई योजना बना रहे हैं तो रुक जाएं, धोखा मिलने की संभावना है। रिश्तों में दरार पड़ सकती है। फिजूलखर्ची से दूर रहें, वरना तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
शनि मार्गी 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - मीन राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती है। मार्गी शनि के प्रभाव से मीन राशि के जातकों के करियर में समस्या आ सकती है। कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतें। मीन राशि वालों को कुछ महीनों के लिए संभलकर जीवन में आगे बढ़ना होगा, अन्यथा जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें