लगभग 4 महीने पहले 10 अप्रैल को रात्रि 10:28 पर वक्री हुए देवगुरु बृहस्पति 11 अगस्त को 7 बजकर 4 मिनट पर राशि में मार्गी हो रहे है। इस प्रकार वृश्चिक राशि की यात्रा करते हुए हुए ये 4 नवंबर की रात्रि पश्चात 5:12 पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे वृहस्पति का वक्री मार्गी होना पृथ्वी वासियों के लिए बड़ी घटनाक्रम का कारण बनता है इनका मार्गी होना सभी 12 राशियों के लिए कैसा फल देगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- आपके स्वभाव में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन कम होगा, स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रोजगार की दृष्टि से योग अच्छा है किंतु षड्यंत्र का शिकार होने से बचे किसी बड़े शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा धार्मिक यात्रा और कार्यों पर खर्च होगा।
वृषभ राशि
घर में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा, शादी विवाह की दिशा में किया जा रहा प्रयास शुभ रहेगा केंद्र अथवा राज्य सरकार के सत्तासीन अधिकारियों से बेहतरीन सहयोग मिलेगा यदि कोई नया कार्य व्यापार आरंभ करना चाहे तो समय अनुकूल है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का वृश्चिक राशि में मार्गी होना शुभ परिणाम दिलाएगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय होने के योग फिर भी गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता के योग और संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। यदि आप किसी भी तरह का अनुबंध हासिल करना चाहें अथवा प्रेम विवाह करना चाहें तो यह संयोग आपके लिए सुखद परिणाम वाला सिद्ध होगा।
सिंह राशि
इस राशि वाले जातकों के लिए थोड़ी सी मानसिक अशांति तो रहेगी किंतु मकान-वाहन के क्रय हेतु किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा विशेष सलाह यह है कि जबतक कार्य पूर्ण हो जाए अपनी रणनीतियों को गुप्त रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए वृहस्पति की भाग्य भाव पर अमृत दृष्टि बहुत सुखद परिणाम लाएगी किंतु भाइयों से अथवा परिवार के अन्य सदस्यों से मतभेद हो सकता है प्रयास करें कि यह मतभेद बढ़ने न पाए क्योंकि कार्य व्यापार में बेहतरीन सफलता हासिल होने वाली है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना किसी महँगी वस्तु की खरीदारी का योग बना रहा है आप इस बात का ध्यान रखें कि अधिक व्यय ना होने पाए अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, सुखद समाचार यह है कि आपका रुका हुआ धन अथवा दिया गया पैसा मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहतरीन योग बन रहा है पिछले कुछ दिनों से चल रहा आपकी राशि पर तनाव समाप्त होगा कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्य समाज में सराहनीय रहेंगे अपनी रणनीतियों को गुप्त रखते हुए आगे बढ़े।
धनु राशि
धनु के लिए मांगलिक कार्यों पर व्यय का योग बन रहा है, शादी विवाह के दायित्व की पूर्ति होगी शत्रु परास्त होंगे किसी समृद्ध शालीन व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ मिलेगा यदि नौकरी में नए अनुबंध हासिल करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना हर प्रकार से लाभदायक सिद्ध होगा कोई भी कार्य व्यापार आरंभ करना चाहे विदेश यात्रा करना चाहे अथवा अनुबंध हासिल करना चाहे तो यह अवधि सर्वथा अनुकूल है संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और संतान प्राप्ति का योग भी बन रहा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए परिवर्तन बेहतरीन लाभ देगा किंतु स्थान परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता जो लोग आपको नीचा दिखाने की सोच रहे थे वही आपके पीछे भागेंगे अतः समय सर्वथा अनुकूल है पूरा लाभ उठाएं।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए भाग्य भाव में बृहस्पति का मार्गी होना सोने पर सुहागे जैसा है विगत कई महीनों से चली आ रही कार्यबाधा दूर होगी विदेश यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा घर में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा, किसी अप्रत्याशित शुभ समाचार परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।