फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Margi Budh 2026: 21 मार्च को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Tue, 17 Mar 2026 02:24 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Margi Impact On Zodiac Signs: 21 मार्च 2026, रात्रि  12 बजकर 42 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी होंगे । ज्योतिष के अनुसार, बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार और करियर का स्वामी ग्रह माना जाता है। जब बुध मार्गी होता है, तो लोगों के जो काम अटके हुए थे, वे आसानी से पूरे होने लगते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुल जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
Margi Budh 2026: 21 मार्च 2026, रात्रि  12 बजकर 42 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी होंगे । ज्योतिष के अनुसार, बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार और करियर का स्वामी ग्रह माना जाता है। जब बुध मार्गी होता है, तो लोगों के जो काम अटके हुए थे, वे आसानी से पूरे होने लगते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुल जाते हैं। इस बार, बुध मार्गी हो रहा है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में विशेष बदलाव और सकारात्मक परिणाम आएंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव।  
Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से शुरू होगा विक्रम संवत 2083, खास ग्रह संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Shani Gochar 2026: 21 मार्च से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि करेंगे नक्षत्र गोचर
विज्ञापन

2 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
  • मेष राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह सकारात्मक परिणाम लाएगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों की नौकरी में कुछ बदलाव की संभावना है। आपके द्वारा किया गया प्रयास लाभकारी साबित होगा। 
  • आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके समक्ष आय के कई अवसर आएंगे। कभी-कभी इससे अप्रत्याशित आर्थिक लाभ भी हो सकता है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी है लेकिन फिर भी आपको बचत करने में समस्या हो सकती है। 
  • आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं इसके लिए समय अनुकूल है। आपके पास कई अवसर आएंगे जो न सिर्फ करियर में बल्कि आपके निजी जीवन में भी सहायक सिद्ध  होंगे। 
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से शीघ्र ही छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातक बुध के मार्गी होने से अपने करियर के प्रति और ईमानदारी से काम करेंगे। काम में अच्छा प्रदर्शन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कड़ी मेहनत से ही आपके  आगे की राह आसान होगी। 
  • नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है।  इस दौरान आपको कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उस पर अमल करने का प्रयास करें। 
  • आर्थिक स्थिति की बात करें तो आय स्थिर रहेगी। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। 
  • स्वास्थ्य की बात करें तो नियमित जीवन में योग और ध्यान शामिल करें। स्वास्थ्य भी संतुलित बना रहेगा।
 

4 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
  • बुध के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों का भाग्य प्रबल होगा। आय और संपत्ति के मामले में अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। भविष्य में आपको तरक्की प्राप्त होगी। 
  • आर्थिक मामलों की बात करें तो यह समय आपके लिए सही है।  आपको अकस्मात धनलाभ हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
  • व्यापार की बात करें तो आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की प्रबल सम्भावना है। इस प्रोजेक्ट से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।  
  • मिथुन राशि के जातकों की इस दौरान अध्यात्म की ओर रूचि बढ़ेगी।  पूजा-पाठ, ध्यान और धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा समय बिताने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। 
  • आपको अपने करियर में अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी। आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। इससे आपको खुशी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
  • कर्क राशि के जातकों के मार्गी बुध की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं होगी। इस दौरान जीवन के कई क्षेत्रों में उतार चढ़ाव आने की संभावना है। आप जो कार्य करना चाह रहे हैं उसमें बाधाएं आ सकती है।  
  •  इस दौरान कड़ी मेहनत के बाद भी आपके कार्य की गति धीमी रहेगी और काम का दबाव भी बढ़ सकता है।  
  • अचानक अनावश्यक यात्राएं होना संभव है । लेकिन इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा। 
  • कर्क राशि के जातक अपनी बैटन को स्पष्ट रूप से करीबियों के समक्ष नहीं रख पाएंगे जिस वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है।  इसलिए जब भी बात करें तो सोच-समझकर बोलें।  
  • परिवार में बहन-भाई के संबंध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। आपको उनसे किसी भी प्रकार की मदद की अपेक्षा लगाना सही नहीं है । 
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से बात करें तो इस समय आप मानसिक तनाव से जूझ सकते हैं। यह आपके मन में निराशा उत्पन्न कर सकता है। आपको इस दौरान धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन

6 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों के लिए मार्गी बुध अनुकूल परिणाम लेकर आएंगे। इस दौरान  आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा और साथ ही पद-प्रतिष्ठा भी मिलेगी।  
  •  करियर की बात करें तो आपको नई नौकरी के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित होगा। 
  • कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। जिन सहकर्मियों से मनमुटाव था उनसे भी 
  • आपके संबंध सुधरेंगे। 
  • आर्थिक मामलों की बात करें तो आय में वृद्धि के साथ-साथ आपको अतिरिक्त लाभ भी प्राप्त हो सकता है। लम्बे समय से रुलोया हुआ धन भी आपको शीघ्र प्राप्त  हो सकता है 
  • स्वास्थ्य के नजरिये से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।  
  • आपके भीतर ऊर्जा और फुर्ती का संचार होगा और आप पूरे उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों को बुध के मार्गी होने से मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान काम में बदलाव होने की संभावना है और साथ ही आपकी तरक्की थोड़ी रुककर होगी। 
  •  इस दौरान आय में वृद्धि की संभावना है, लेकिन इसके साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं  । आर्थिक रूप से आपको सुदृढ़ रहने के लिए फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण लगाने की आवश्यकता है
  • यदि आप कोई व्यवसाय शुरू कर रहे हैं या कोई नया प्रोजेक्ट लाने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। अभी समय आपके अनुकूल नहीं है। 
  • आपके दोस्त इस दौरान आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिए किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच-समझ लेना ही बेहतर रहेगा।  
  • मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।

8 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
मार्गी बुध के शुभ प्रभाव से तुला राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस दौरान अपनी भावनाओं में संतुलन बनाए रखेंगे और किसी भी मामले को आसानी से संभाल लेंगे।  
आपके दोस्त आपके हर कार्य में आपका सहयोग करेंगे। आपकी सफलता में भी वे सहायक बन सकते हैं। 
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आपको किसी नए क्षेत्र में जाने के अवसर मिल सकते हैं। मौजूदा नौकरी में भी तरक्की के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। 
आर्थिक मामलों की बात करें तो आय में अच्छी वृद्धि होगी। आय में बढ़ोत्तरी के साथ आप बचत भी आसानी से कर पाएंगे। इससे आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। 
यदि आपने कहीं कोई निवेश किया है तो उसका लाभ आपको शीघ्र प्राप्त होगा।  इस दौरान निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। 
स्वास्थ्य की दृष्टि से आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति सुखद रहेगी। 

9 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
  • मार्गी बुध तुला राशि के जातकों के लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है । इस दौरान जीवन में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। 
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आप अपने करियर में खुश नहीं रहेंगे।  व्यापार में तुरंत बड़ी सफलता मिलना मुश्किल हो सकता है।
  • बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण मन में बेचैनी रह सकती है। कभी-कभी तनाव भी महसूस हो सकता है। मन को शांत रखें। 
  • इस दौरान तुला राशि के जातकों की खर्च बढ़ने की संभावना है। आय के अवसर थोड़े कम हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
  • स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पैरों में दर्द या कमजोरी दिखाई दे सकती है।
  • परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। 

10 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
  •  मार्गी बुध धनु राशि के के लिए लाभकारी साबित होने वाली है। आपकी कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप  जीवन के कई क्षेत्रों में विकास और प्रगति देखेंगे।
  • काम-काज की स्थिति आसान रहेगी। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा और नई नौकरी या किसी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। 
  • आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभप्रद रहेगा। खर्च कम रहेंगे और आप किसी नई जगह में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।
  • व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। इसके लिए नए विचारों और नए तरीकों पर काम करने का यह एक अच्छा समय है। इससे 
  • इस दौरान आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे और हमेशा उत्साह बनाए रखेंगे।

11 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
  • मकर राशि के जातकों को मार्गी बुध के शुभ प्रभाव से तरक्की मिलने की संभावना है। काम में मिली सफलता से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • पारिवारिक व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है। आपकी बोलने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • परिवार के सदस्यों के रूप में पिता के साथ आपके संबंध और भी ज्यादा सौहार्दपूर्ण और बेहतर होंगे।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और तनाव कम होगा।
  • संपत्ति की खरीद-बिक्री या निवेश से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से यह समय काफी लाभदायक रहेगा।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय काफी अनुकूल है। पुरानी बीमारियों या चोटों से उबरने की पूरी संभावना है।

12 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
  • बुध का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगा। आपकी वाक्पटुता  लोगों को आपके करीब लाएगी 
  • लग्न भाव में बुध की स्थिति मजबूत है, जिसका आपकी सोच और व्यावसायिक कौशल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • इस दौरान आय और व्यय के बीच संतुलन बना रह सकता है। थोड़ी-बहुत बचत करना संभव है।
  • व्यापार में आपको अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकता है। कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय बहुत अधिक अनुकूल नहीं है।
  • कार्यस्थल पर अप्रत्याशित बदलाव हो सकते हैं। अचानक तबादले या कार्य की भूमिका में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
  • मार्गी बुध के प्रभाव से मीन राशि के जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रयासों का तुरंत कोई नतीजा नहीं मिलेगा। इसलिए, आपका आत्मविश्वास कम होने की संभावना है।
  • काम को लेकर असंतोष हो सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के कारण काम की गुणवत्ता में गलतियां हो सकती हैं। अधिकारी आपके काम में सुधार लाने के लिए आप पर दबाव डालेंगे।
  • कुछ मामलों में आपको अपनी मौजूदा नौकरी छोड़नी पड़ सकती है और तरक्की पाने के लिए कोई नया अवसर तलाशना पड़ सकता है।
  • इस दौरान खर्च बढ़ने की संभावना है। आय के नए अवसर न मिलने के कारण आर्थिक तनाव हो सकता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें